Bolti Kalam https://boltikalam.com News Portal Wed, 21 Oct 2026 11:45:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद https://boltikalam.com/excise-department-raids-a-hotel-homestay-in-nakraunda-dehradun-a-large-consignment-of-liquor-seized/ https://boltikalam.com/excise-department-raids-a-hotel-homestay-in-nakraunda-dehradun-a-large-consignment-of-liquor-seized/#respond Wed, 21 Oct 2026 11:45:44 +0000 https://boltikalam.com/excise-department-raids-a-hotel-homestay-in-nakraunda-dehradun-a-large-consignment-of-liquor-seized/ देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बुधवार, 21 अक्टूबर को डोईवाला थाना क्षेत्र के नकरौंदा में एक होटल/होमस्टे पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की व्हिस्की, देसी शराब के पाउच और बीयर बरामद की गई। मामले में रिंकू सरोज को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, आबकारी आयुक्त के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी देहरादून केपी सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की अपराध निरोधक क्षेत्र-3 ऋषिकेश की टीम तथा प्रवर्तन दल देहरादून ने सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में नकरौंदा स्थित पवार नाम के होटल/होमस्टे में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान परिसर की तलाशी में ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की के 12 क्वार्टर, रॉयल स्टैग के 10 क्वार्टर, इंपीरियल ब्लू के 23 क्वार्टर, 11 हाफ और एक पूरी बोतल, मैकडॉवेल्स व्हिस्की के पांच क्वार्टर बरामद हुए। इसके अलावा देसी माल्टा शराब के 90 पाउच और बीयर के 31 कैन भी मिले।

विभाग ने आरोपी रिंकू सरोज पुत्र निहत सरोज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

]]>
https://boltikalam.com/excise-department-raids-a-hotel-homestay-in-nakraunda-dehradun-a-large-consignment-of-liquor-seized/feed/ 0
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र https://boltikalam.com/an-eco-adventure-park-is-being-developed-in-pauri-it-will-become-a-new-hub-for-adventure-tourism-and-thrills/ https://boltikalam.com/an-eco-adventure-park-is-being-developed-in-pauri-it-will-become-a-new-hub-for-adventure-tourism-and-thrills/#respond Wed, 21 Oct 2026 11:36:34 +0000 https://boltikalam.com/an-eco-adventure-park-is-being-developed-in-pauri-it-will-become-a-new-hub-for-adventure-tourism-and-thrills/ नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

पौड़ी- जनपद मुख्यालय स्थित इको एडवेंचर पार्क को एक नवाचारी पर्यटन परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला योजना के माध्यम से पार्क को साहसिक पर्यटन के प्रमुख आकर्षण के रूप में स्थापित करने के साथ ही यहां पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए आधुनिक जनसुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि पार्क का संचालन जल्द शुरू किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि इको एडवेंचर पार्क को इस तरह विकसित किया जाए, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को प्रकृति के बीच रोमांचक गतिविधियों का अनुभव मिल सके। पार्क में साहसिक गतिविधियों के साथ बच्चों के मनोरंजन, परिवारों के लिए सुविधाजनक वातावरण और पर्यटकों के लिए आवश्यक जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। इससे पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही जनपद को एक नए पर्यटन आकर्षण की पहचान मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्किंग के नीचे बनाए जा रहे टिकट काउंटर का निर्माण दो सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क में बैठने के लिए बेंच लगाने, खाली स्थानों पर फूल-पौधे विकसित करने, वृक्षों को आकर्षक रंगों से सजाने तथा रास्तों पर रंग-रोगन एवं रेलिंग लगाने को कहा। पार्क की चहारदीवारी पर सुरक्षा की दृष्टि से कांटेदार तार लगाने और आवश्यक स्थानों पर साइनेज स्थापित करने के निर्देश भी दिए, ताकि परिसर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाया जा सके।

पार्क परिसर में निर्माणाधीन कैफे का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने दीवारों और फर्श को टिकाऊ बनाने तथा सीलन से बचाव के लिए आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कैफे में लकड़ी का फर्नीचर लगाने और इसकी साज-सज्जा आकर्षक बनाने को कहा, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।

एडवेंचर गतिविधियों के सुरक्षित संचालन को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों को पौड़ी एवं पालकोट स्थित इको एडवेंचर पार्कों का निरीक्षण कर आवश्यक जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत पोल लगाने और विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी करने को भी कहा, ताकि पार्क में प्रस्तावित गतिविधियों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जा सके।

जिलाधिकारी ने पार्किंग सुविधा को बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा संबंधित निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और जनसुविधाओं से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, जिससे पार्क को शीघ्र संचालन के लिए तैयार किया जा सके। यह नवाचारी पहल पौड़ी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को प्रकृति के बीच मनोरंजन एवं रोमांच का नया अनुभव प्रदान करेगी।

पार्क में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग करते हुए जिलाधिकारी ने बच्चों के झूले लगाने तथा ओपन जिम के उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क में ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे स्थानीय लोग भी नियमित रूप से यहां पहुंच सकें और पर्यटकों के साथ परिवारों को भी बेहतर अनुभव मिल सके।

निरीक्षण के दौरान वन पंचायत पौड़ी-कांडई के सरपंच बकुल रावत, पंच नरेंद्र नेगी, सुनील नेगी, संतन सिंह नेगी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई धीरज सैनी, जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, एबीडीओ धनपाल नेगी, कनिष्ठ अभियंता वीबीजीरामजी उपेंद्र शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

]]>
https://boltikalam.com/an-eco-adventure-park-is-being-developed-in-pauri-it-will-become-a-new-hub-for-adventure-tourism-and-thrills/feed/ 0
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद https://boltikalam.com/smuggler-arrested-in-loni-with-charas-cannabis-resin-worth-%e2%82%b950-lakh-a-stolen-scooter-from-delhi-was-also-recovered/ https://boltikalam.com/smuggler-arrested-in-loni-with-charas-cannabis-resin-worth-%e2%82%b950-lakh-a-stolen-scooter-from-delhi-was-also-recovered/#respond Wed, 21 Oct 2026 11:06:30 +0000 https://boltikalam.com/smuggler-arrested-in-loni-with-charas-cannabis-resin-worth-%e2%82%b950-lakh-a-stolen-scooter-from-delhi-was-also-recovered/ लोनी। गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक किलो 10 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दिल्ली के गाजीपुर इलाके से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद की है।

एसीपी लोनी राम किशन राना के अनुसार, मंगलवार तड़के ट्रोनिका सिटी पुलिस खड़खड़ी रोड अंडरपास के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सामने से स्कूटी पर आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

स्कूटी की जांच करने पर पता चला कि उसके चोरी होने का मुकदमा दिल्ली के गाजीपुर थाने में दर्ज है। पूछताछ में आरोपी की पहचान ट्रोनिका सिटी के अगरौला निवासी मदन उर्फ बच्ची के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने करीब 20 दिन पहले गाजीपुर से स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के बैग की तलाशी ली, जिसमें दो पैकेट में रखी एक किलो 10 ग्राम चरस मिली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के खजूरी फ्लाईओवर से चरस लाता था और उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ट्रक व टेंपो चालकों के साथ नशा करने वाले लोगों को बेचता था।

एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, गैर इरादतन हत्या, हत्या के प्रयास के दो मामले, आर्म्स एक्ट के दो मामले और चोरी सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

]]>
https://boltikalam.com/smuggler-arrested-in-loni-with-charas-cannabis-resin-worth-%e2%82%b950-lakh-a-stolen-scooter-from-delhi-was-also-recovered/feed/ 0
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त https://boltikalam.com/five-arrested-for-gold-smuggling-from-bangladesh-gold-and-foreign-currency-worth-rs-5-84-crore-seized/ https://boltikalam.com/five-arrested-for-gold-smuggling-from-bangladesh-gold-and-foreign-currency-worth-rs-5-84-crore-seized/#respond Wed, 21 Oct 2026 11:03:41 +0000 https://boltikalam.com/five-arrested-for-gold-smuggling-from-bangladesh-gold-and-foreign-currency-worth-rs-5-84-crore-seized/ हैदराबाद। बांग्लादेश से सोने की तस्करी कर उसे भारत में लाने के मामले में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3.1 किलोग्राम सोना, 60,000 अमेरिकी डॉलर और 21,500 यूरो बरामद किए गए हैं। जब्त सोने और विदेशी मुद्रा की कुल कीमत 5.84 करोड़ रुपये आंकी गई है।

DRI के मुताबिक, सोने की तस्करी से जुड़ी पुख्ता सूचना मिलने के बाद हैदराबाद जोनल यूनिट और विजयवाड़ा रीजनल यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई की। अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि विदेश से तस्करी कर लाया गया सोना हैदराबाद में बेचा जा रहा है। इसके आधार पर विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में निगरानी बढ़ाई गई।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने एक वाहन की तलाशी ली। इसमें सोना छिपाने के लिए बनाई गई विशेष जगह यानी कैविटी से तस्करी का सामान बरामद हुआ। वाहन में सवार दो लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सोना विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में पहुंचाया जा रहा था। वाहन से मिली नकदी भी सोने की बिक्री से जुड़ी बताई गई।

जांच के दौरान अधिकारियों को एक बस में तीन अन्य संदिग्धों के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद टोल प्लाजा पर बस की तलाशी ली गई। वहां सवार तीन लोगों के पास से सोने के तीन बिस्किट बरामद हुए, जिनका कुल वजन लगभग 3.1 किलोग्राम बताया गया। आरोप है कि पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने सोने को कमर में बांधकर छिपा रखा था।

DRI ने पांचों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, मामले में शामिल तस्करी नेटवर्क का पता लगाने और उससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।

]]>
https://boltikalam.com/five-arrested-for-gold-smuggling-from-bangladesh-gold-and-foreign-currency-worth-rs-5-84-crore-seized/feed/ 0
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल https://boltikalam.com/ayush-verma-shines-at-the-asian-para-games-wins-gold-medal-in-shot-put/ https://boltikalam.com/ayush-verma-shines-at-the-asian-para-games-wins-gold-medal-in-shot-put/#respond Wed, 21 Oct 2026 10:48:17 +0000 https://boltikalam.com/ayush-verma-shines-at-the-asian-para-games-wins-gold-medal-in-shot-put/ नई दिल्ली। नागोया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी आयुष वर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। बुधवार को पुरुषों की एफ53 शॉटपुट स्पर्धा में आयुष ने 8.16 मीटर दूर गोला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले वह भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुके हैं। इस तरह आयुष ने प्रतियोगिता में अपना दूसरा पदक हासिल कर भारतीय दल की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।

महज सात सेंटीमीटर से पीछे रह गया ईरानी खिलाड़ी
शॉटपुट स्पर्धा में आयुष वर्मा और ईरान के अलीरेजा हेमामी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आयुष ने अपने पांचवें प्रयास में 8.16 मीटर का थ्रो किया, जबकि हेमामी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.09 मीटर रहा। दोनों खिलाड़ियों के बीच केवल सात सेंटीमीटर का अंतर रहा। कजाखस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कलियेव ने 6.81 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। निर्णायक क्षणों में आयुष ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान अपने नाम किया।

पांचवें प्रयास में हासिल किया पहला स्थान
आयुष ने प्रतियोगिता के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उनका पांचवां प्रयास सबसे अहम साबित हुआ। इसी प्रयास में उन्होंने 8.16 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक की दावेदारी मजबूत कर दी। ईरान के खिलाड़ी ने उन्हें कड़ी चुनौती दी, मगर सात सेंटीमीटर की बढ़त ने भारतीय एथलीट को जीत दिला दी। आयुष की इस सफलता से भारतीय दल के स्वर्ण पदकों की संख्या 10 तक पहुंच गई।

2020 में शुरू किया था पैरा एथलेटिक्स का सफर
मेरठ में जन्मे 35 वर्षीय आयुष वर्मा ने वर्ष 2020 में कोच रॉबिन कुमार के मार्गदर्शन में पैरा एथलेटिक्स की शुरुआत की थी। शॉटपुट से अपने खेल करियर का आगाज करने वाले आयुष ने पांच वर्षों के भीतर एशियाई स्तर पर अपनी पहचान बना ली। नागोया में उन्होंने पहले भाला फेंक में कांस्य पदक जीता और फिर शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। दो अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

क्या होता है एफ53 वर्ग?
एफ53 पैरा एथलेटिक्स की फील्ड स्पर्धाओं की एक श्रेणी है। इसमें ऐसे खिलाड़ी भाग लेते हैं, जिनकी धड़ और पैरों की गतिविधियां काफी सीमित होती हैं तथा हाथों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है। खिलाड़ी बैठकर गोला फेंकने जैसी स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हैं और अपने शरीर के ऊपरी हिस्से, कंधों तथा हाथों की ताकत का इस्तेमाल करते हैं। इस वर्ग में प्रदर्शन के लिए तकनीक, संतुलन और ताकत का विशेष महत्व होता है। आयुष ने इसी श्रेणी में शानदार प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

एशियाई पैरा गेम्स में आयुष ने जीते दो पदक
आयुष वर्मा ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में दो पदक जीतकर अपने अभियान को यादगार बना दिया। मंगलवार को भाला फेंक एफ53/एफ54 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने के बाद बुधवार को उन्होंने शॉटपुट एफ53 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनका प्रदर्शन भारतीय पैरा खिलाड़ियों की प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है। आयुष की इस उपलब्धि से देश को गौरव मिला है और भारतीय दल के पदक अभियान को भी मजबूती मिली है।

]]>
https://boltikalam.com/ayush-verma-shines-at-the-asian-para-games-wins-gold-medal-in-shot-put/feed/ 0
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार https://boltikalam.com/police-action-in-dehraduns-patel-nagar-market-following-a-dispute-3-arrested-for-disturbing-the-peace/ https://boltikalam.com/police-action-in-dehraduns-patel-nagar-market-following-a-dispute-3-arrested-for-disturbing-the-peace/#respond Wed, 21 Oct 2026 10:46:00 +0000 https://boltikalam.com/police-action-in-dehraduns-patel-nagar-market-following-a-dispute-3-arrested-for-disturbing-the-peace/ देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संबंधित लोग सार्वजनिक स्थान पर आपस में झगड़ा कर रहे थे और पुलिस के समझाने के बावजूद शांत नहीं हुए। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को पटेलनगर कोतवाली में बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद और हंगामे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि संबंधित लोग समझाने के बावजूद शांत नहीं हुए और अधिक उग्र होकर आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मौहम्मद फरमान (35), निवासी विद्याविहार, पटेलनगर; अनस (18), निवासी विद्याविहार फेस-3, पटेलनगर; और प्रवेश आलम (35), निवासी कुसुम विहार, सिंगल मंडी, देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ BNSS की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थानों पर विवाद और हुड़दंग के मामलों में पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

]]>
https://boltikalam.com/police-action-in-dehraduns-patel-nagar-market-following-a-dispute-3-arrested-for-disturbing-the-peace/feed/ 0
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण https://boltikalam.com/do-not-ignore-the-problem-of-a-dry-throat-here-are-6-possible-reasons-why-your-mouth-might-remain-dry-even-after-drinking-water/ https://boltikalam.com/do-not-ignore-the-problem-of-a-dry-throat-here-are-6-possible-reasons-why-your-mouth-might-remain-dry-even-after-drinking-water/#respond Wed, 21 Oct 2026 10:40:09 +0000 https://boltikalam.com/do-not-ignore-the-problem-of-a-dry-throat-here-are-6-possible-reasons-why-your-mouth-might-remain-dry-even-after-drinking-water/ क्या आपको बार-बार गला सूखने का एहसास होता है? क्या खूब पानी पीने के बाद भी मुंह और गले में सूखापन बना रहता है? अगर हां, तो इसे केवल सामान्य डिहाइड्रेशन या पानी की कमी समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार प्यास लगना और मुंह सूखना कई अंदरूनी स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।

हमारे मुंह में बनने वाली लार (Saliva) उसे नम रखने के साथ-साथ भोजन चबाने, निगलने और मुंह की सेहत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। जब किसी कारण से लार का उत्पादन कम हो जाता है, तो पानी पीने के बावजूद सूखापन महसूस होता है। इसके साथ ही होंठ फटने, सांसों में दुर्गंध और निगलने में परेशानी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं गला सूखने के 6 संभावित कारण और इनसे बचने के उपाय।

गला और मुंह सूखने के 6 प्रमुख कारण

  • मुंह से सांस लेना: अगर रात में सोते समय नाक बंद होने के कारण आप मुंह से सांस लेते हैं या खर्राटे लेते हैं, तो सुबह उठने पर गला सूखा महसूस हो सकता है।

  • ड्राई माउथ (जेरोस्टोमिया): जब लार ग्रंथियां पर्याप्त लार का उत्पादन नहीं करतीं, तो बोलने और खाने में परेशानी के साथ मुंह में सूखापन बना रहता है।

  • दवाओं का साइड इफेक्ट: एलर्जी, डिप्रेशन (एंटीडिप्रेसेंट), और दर्द निवारक जैसी कुछ दवाइयों के सेवन से भी मुंह सूखने की समस्या हो सकती है। (डॉक्टर की सलाह के बिना दवा बंद न करें)।

  • बढ़ा हुआ ब्लड शुगर: यदि गला सूखने के साथ-साथ अत्यधिक प्यास लगती है और बार-बार पेशाब आता है, तो यह डायबिटीज (मधुमेह) का संकेत हो सकता है। हालांकि, केवल इस लक्षण से पुष्टि नहीं होती, जांच जरूरी है।

  • कैफीन और तंबाकू का सेवन: दिनभर में अत्यधिक चाय, कॉफी, शराब या धूम्रपान करने से मुंह का प्राकृतिक नमी स्तर प्रभावित होता है।

  • तनाव और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं: अधिक तनाव, चिंता, संक्रमण या लार ग्रंथियों से जुड़ी बीमारियां भी इसका कारण बन सकती हैं।

बचाव और राहत के लिए जरूरी उपाय

  • दिनभर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

  • कैफीनयुक्त पेय और शराब का सेवन सीमित मात्रा में करें।

  • यदि नाक बंद रहती है, तो उसके मूल कारण का समय पर इलाज कराएं।

  • शुगर-फ्री च्युइंग गम चबाने से लार (Saliva) के बनने में मदद मिलती है।

  • ओरल हाइजीन यानी दांतों और मुंह की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

कब लें डॉक्टर की सलाह? यदि कई दिनों तक पर्याप्त पानी पीने के बाद भी मुंह का सूखापन बना रहे, या खाने-पीने में गंभीर परेशानी हो, तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। सांस लेने में कठिनाई होने पर आपातकालीन सहायता लें।

]]>
https://boltikalam.com/do-not-ignore-the-problem-of-a-dry-throat-here-are-6-possible-reasons-why-your-mouth-might-remain-dry-even-after-drinking-water/feed/ 0
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी https://boltikalam.com/a-woman-who-came-to-visit-a-fair-in-dumka-has-gone-missing-along-with-her-four-year-old-son-and-nephew-police-are-engaged-in-a-search/ https://boltikalam.com/a-woman-who-came-to-visit-a-fair-in-dumka-has-gone-missing-along-with-her-four-year-old-son-and-nephew-police-are-engaged-in-a-search/#respond Wed, 21 Oct 2026 10:27:40 +0000 https://boltikalam.com/a-woman-who-came-to-visit-a-fair-in-dumka-has-gone-missing-along-with-her-four-year-old-son-and-nephew-police-are-engaged-in-a-search/ दुमका। झारखंड के दुमका में दुर्गापूजा के दौरान मेला घूमने आई एक महिला अपने चार वर्षीय बेटे और नौ साल के भतीजे के साथ लापता हो गई। महिला की पहचान राखी कुमारी के रूप में हुई है। वह पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र स्थित बलियाडंगाल गांव की रहने वाली है। काफी तलाश के बाद भी तीनों का पता नहीं चलने पर महिला के पति विक्रांत सिंह ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, विक्रांत सिंह ग्रीनलैंड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में चालक के पद पर कार्यरत हैं। 19 अक्टूबर की शाम वह अपनी कार से पत्नी, बेटे, भतीजे और भतीजी के साथ दुमका आए थे। परिवार ने पहले सरैयाहाट, चूटोनाथ और सेल्फी ब्रिज का भ्रमण किया। इसके बाद सभी दुमका पहुंचे और नगर थाना के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास कार खड़ी कर धर्मस्थान मंदिर में पूजा करने गए।

मंदिर में दर्शन के बाद परिवार के सदस्यों ने पास में एक ठेले पर नाश्ता किया। इसी दौरान राखी कुमारी अपने बेटे आरव और भतीजे आयुष कुमार के साथ लापता हो गईं। कुछ समय बाद भतीजी अकेले वापस आई और बताया कि बाकी लोग नाश्ता कर रहे हैं तथा जल्द लौट आएंगे।

काफी देर तक पत्नी और दोनों बच्चों के वापस नहीं आने पर विक्रांत सिंह ने ठेले के पास जाकर उनकी तलाश की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उन्होंने राखी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, मगर फोन बंद मिला। आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के बावजूद तीनों का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद विक्रांत सिंह नगर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने पत्नी और दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई।

नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने बताया कि महिला और दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है। महिला का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। पुलिस उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल तीनों के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

]]>
https://boltikalam.com/a-woman-who-came-to-visit-a-fair-in-dumka-has-gone-missing-along-with-her-four-year-old-son-and-nephew-police-are-engaged-in-a-search/feed/ 0
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच https://boltikalam.com/first-level-checking-of-evm-vvpat-and-control-unit-will-start-from-october-23/ https://boltikalam.com/first-level-checking-of-evm-vvpat-and-control-unit-will-start-from-october-23/#respond Wed, 21 Oct 2026 10:14:15 +0000 https://boltikalam.com/first-level-checking-of-evm-vvpat-and-control-unit-will-start-from-october-23/ एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पौड़ी- आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरु होगी। जांच प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जांच से पूर्व की तैयारियों और विभिन्न विभागों की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी।

बैठक में बताया गया कि प्रथम स्तरीय जांच के लिए भारत निर्वाचन आयोग के 10 इंजीनियरों के साथ 40 श्रमिक तैनात रहेंगे। जांच प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की जांच निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एफएलसी स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को जांच स्थल पर स्वास्थ्य टीम तैनात करने तथा विद्युत, भवन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद, अधिशासी अभियंता लोनिवि रीना नेगी, ग्रामीण निर्माण विभाग एल.पी. भट्ट, विद्युत अभिनव रावत, एसीएमओ डॉ. अमित मेहरा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस एल शाह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
https://boltikalam.com/first-level-checking-of-evm-vvpat-and-control-unit-will-start-from-october-23/feed/ 0
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए https://boltikalam.com/at-a-special-camp-for-persons-with-disabilities-disability-certificates-were-issued-to-42-individuals-and-7-new-bank-accounts-were-opened/ https://boltikalam.com/at-a-special-camp-for-persons-with-disabilities-disability-certificates-were-issued-to-42-individuals-and-7-new-bank-accounts-were-opened/#respond Wed, 21 Oct 2026 10:09:22 +0000 https://boltikalam.com/at-a-special-camp-for-persons-with-disabilities-disability-certificates-were-issued-to-42-individuals-and-7-new-bank-accounts-were-opened/ देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून में विभिन्न विभागों के संयुक्त तत्वावधान में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक तथा निर्वाचन विभाग के स्वीप प्रभाग द्वारा प्रतिभाग किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराना तथा आगामी निर्वाचन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा 42 दिव्यांगजनों का परीक्षण कर ’25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र’ बनाए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले दिव्यांगजनों को शिविर स्थल तक लाने एवं शिविर के उपरांत वापस छोड़ने के लिए टैक्सी वाहन की व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा शिविर में ’07 नए बैंक खाते’ खोले गए, जिससे लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की धनराशि प्राप्त करने में सुविधा मिल सके। वहीं, निर्वाचन विभाग के स्वीप प्रभाग द्वारा आगामी निर्वाचन में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं तथा सुगम एवं सुलभ मतदान के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही सक्षम ऐप के माध्यम से दिव्यांगजनों के पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि वे निर्वाचन के दौरान उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

इस प्रकार शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य सेवाओं, बैंकिंग सुविधाओं एवं निर्वाचन संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि दिव्यांगजनों को सरकारी सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो तथा वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें।

इस अवसर पर डॉ. मनोज शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री दीपांकर घिल्डियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में इस प्रकार का अगला विशेष दिव्यांग शिविर दिनांक ’22 अक्टूबर, 2026 को खंड विकास अधिकारी कार्यालय, डोईवाला परिसर’ में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्र के दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाएं।

]]>
https://boltikalam.com/at-a-special-camp-for-persons-with-disabilities-disability-certificates-were-issued-to-42-individuals-and-7-new-bank-accounts-were-opened/feed/ 0