Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

डब्ल्यूपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज 

डब्ल्यूपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। पहले सीजन की ही तरह इस बार भी 5 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं जो 22 मैच खेलते हुए नजर आएंगी।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स  के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से दिल्ली ने एक और मुंबई ने दो मैच जीते हैं। दिल्ली ने जो एक मैच जीता था वो चेज करते हुए जीता था। वहीं, मुंबई का भी वही हाल है। उन्होंने जो दो मैच जीते थे वो लक्ष्य का पीछा करते हुए ही जीते थे। मुंबई के खिलाफ दिल्ली का सर्वोच्च स्कोर 131/9 और न्यूनतम स्कोर 105/10 है। वहीं दिल्ली के खिलाफ मुंबई का सर्वोच्च स्कोर 134/3 और न्यूनतम स्कोर 109/8 है।

मुंबई के खिलाफ दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन मेग लैनिंग ने बनाए और सबसे ज्यादा विकेट एलिस कैप्सी ने लिए हैं। लैनिंग ने तीन पारियों में 110 रन बनाए और कैप्सी ने तीन विकेट लिए हैं। वहीं, दिल्ली के खिलाफ मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन नेट साइवर ब्रंट ने बनाए और सबसे ज्यादा विकेट हेली मैथ्यूज ने लिए हैं। साइवर ने दो पारियों में 83 रन बनाए और मैथ्यूज ने सात विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top