Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

निकाय चुनाव- पर्यवेक्षकों की टीम आज पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे नामों के पैनल

निकाय चुनाव- पर्यवेक्षकों की टीम आज पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे नामों के पैनल

जिताऊ प्रत्याशी की तलाश के लिए सभी निकायों में एक सर्वे कराएगी पार्टी

देहरादून। निकाय चुनाव में दमदार प्रत्याशियों की तलाश में अलग-अलग क्षेत्रों में गई पर्यवेक्षकों की टीम रविवार को नामों के पैनल पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। 25 और 26 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर्यवेक्षकों के साथ सौंपी गई रिपोर्ट पर मंथन करेंगे। पैनल बनाए जाने के साथ ही पार्टी ने सभी निकायों में जिताऊ प्रत्याशी की तलाश के लिए एक सर्वे कराएगी।

इसके एक एजेंसी का चयन कर लिया गया है। एजेंसी दो दिन सर्वे कर रिपोर्ट संगठन को सौंप देगी। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसरत तेज कर दी है। तकरीबन सभी पर्यवेक्षक टीमों ने अपने-अपने निकायों में मेयर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के पद पर रायशुमारी कर पैनल तैयार कर दिए हैं। पर्यवेक्षकों को रविवार तक नामों के पैनल पार्टी को सौंपने हैं। माना जा रहा है कि अधिकतर पर्यवेक्षक टीमें अपने-अपने निकायों में रायशुमारी कर लौट आई हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, रविवार तक नामों के पैनल संगठन को प्राप्त हो जाने की पूरी संभावना है। इसके बाद 25 और 26 दिसंबर को पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक बुलाई गई है। इन बैठकों में उनके द्वारा सौंपे गए पैनल पर विचार-विमर्श होगा। एजेंसी के किए सर्वे और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी प्रत्याशियों का चयन करेगी। नामांकन से पहले पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top