Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

भारत निर्वाचन आयोग ने किया नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

भारत निर्वाचन आयोग ने किया नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

उत्तराखंड में 8429459 मतदाता

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 83819

85 वर्ष से अधिक आयु के 68112 मतदाता

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग ने नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सम्बंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंड ने बताया कि 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर 6 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 8429459 मतदाता शामिल हैं,जिसमें 4364667 पुरुष मतदाता, 4064488 महिला मतदाता एवं 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812 है जिसमें 87103 पुरुष एवं 2709 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 11733 पोलिंग स्टेशन हैं जिसमें 3462 शहरी क्षेत्रों में हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 8271 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने विभिन्न आयुवर्ग में दर्ज मतदाताओं की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हानें बताया कि वर्तमान में 18-19 आयुवर्ग में 144400, 20-29 आयुवर्ग में 1627026, 30-39 आयुवर्ग में सबसे अधिक 2267477, 40-49 आयुवर्ग में 1779879, 50-59 आयुवर्ग में 1233140, 60-69 आयुवर्ग में 780598, 70-79आयुवर्ग में 434870 व 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 162069 मतदाता शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में वर्तमान में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 83819 है जिसमें 51877 पुरुष, 31938 महिला एवं 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

प्रदेश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 68112 मतदाता दर्ज हैं जिसमें 83819 पुरुष, 27905 महिला एवं 2 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि कोई भी नागरिक 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी,मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तुदास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top