Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट मैच में पांच विकेट से हराया 

भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट मैच में पांच विकेट से हराया 

नई दिल्ली।  भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने छठे विकेट के लिए नाबाद 72 रन की साझेदारी निभाई। जुरेल के बल्ले से विनिंग रन निकले। उन्होंने दो रन लेकर मैच में जीत दिलाई। जुरेल 39 रन और शुभमन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 55 रन की पारी खेली।

भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य मिला था। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड की टीम 46 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरी थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में उनकी कुल बढ़त 191 रन की हुई थी।

आज चौथे दिन भारत ने बिना विकेट गंवाए 40 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को पहला झटका 84 के स्कोर पर लगा जब जो रूट ने यशस्वी जायसवाल को जेम्स एंडरसन के हाथों कैच कराया। वह 37 रन बना सके। फिर रोहित शर्मा भी टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें टॉम हार्टले ने बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। रोहित 55 रन बना सके। रजत पाटीदार फिर फेल रहे और खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा भी कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर पवेलियन लौटे।

हार्टले ने जडेजा और सरफराज खान को लगातार दो गेंद पर पवेलियन भेजा। सरफराज खाता नहीं खोल सके और कैच आउट हुए। इसके बाद जुरेल और शुभमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सूझबूझ के साथ खराब गेंद पर चौके जड़े। दोनों स्ट्राइक रोटेट करते रहे और भारत को जीत दिलाई। शुभमन ने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक लगाया। वहीं, ध्रुव ने पहली पारी में 90 रन बनाने के बाद दूसरी पारी उसी आत्मविश्वास के साथ शुरू किया और कई बेहतरीन शॉट्स लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top