Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये धनराशि की स्वीकृत

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये धनराशि की स्वीकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदाग्रस्त एवं ग्रामीण क्षेत्र खैर मानसिंह, द्रोण द्वारा, थेवा मालदेवता, अस्थल, अखण्डवाली भिलंग में 500 सोलर स्ट्रीट लगाये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना हेतु रू0 28.69 लाख (रु० अट्ठाईस लाख उनहत्तर हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा गुरूनानक पब्लिक इण्टर कॉलेज खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून को पुताई पेन्ट एवं मरम्मत आदि कार्यों के सम्बन्ध में की गई घोषणा के कियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री द्वारा रू0 99.99 लाख (रु० निन्यानवे लाख निन्यानवे हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

मुख्यमंत्री द्वारा इको टास्क फोर्स गढ़वाल राइफल मुख्यालय गढी कैंट देहरादून के लिए 50 के०एल० क्षमता के जलाशय का निर्माण की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए रू0 8.11 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है। जबकि विधान सभा सल्ट के ग्राम सभा कुशिया चौन मल्ला में देवी मंदिर एवं शिव मंदिर का सौन्दर्याकरण किये जाने की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए 23.97 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

मुख्यमंत्री द्वारा खोली से धांडली तक सम्पर्क मार्ग का कार्य की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना हेतु रू0 38.826 लाख मां भगवती मंदिर चामी भैसकोट का सौन्दर्याकरण की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए रू0 47.00 लाख, गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल विकास व सौन्दर्याकरण निर्माण कार्य किये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू० 48.798 लाख, ग्राम पंचायत बौना से धरीतीधार कुलका ट्रेकिंग/पैदल मार्ग निर्माण कार्य की घोषणा के कियान्वयन के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू0 75.47 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री द्वारा धारचूला के मदकोट क्षेत्र के अन्तर्गत मन्दाकिनी पुल से ग्राम समा राप्ती तक पैदल अश्व मार्ग का निर्माण की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू0 44.772 लाख, मां नन्दा सुन्दा मंदिर उद्यमस्थल को पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टि से विकसित किये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू० 45.00 लाख, ग्राम पक्की खुमरिया में अमन पारूथी के घर तक 200 मीटर सड़क निर्माण किये जाने की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते उक्त योजना हेतु रू० 19.53 लाख की स्वीकृति के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत सोमेश्वर मंदिर का सौन्दर्याकरण किये जाने की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू0 36.85 लाख (रू० छत्तीस लाख पिचासी हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top