Breaking News
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर रिलीज, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर रिलीज, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

मैडॉक की फिल्म ‘छावा’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। इस बीच अगली फिल्म पर भी काम जारी है और टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म का नाम है ‘भूल चूक माफ’। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी नजर आने वाले हैं।

सपने और हकीकत में उलझन
यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। टीजर की शुरुआत होती है वामिका गब्बी और राजकुमार राव के किरदारों की शादी तय होने से। परिवारों की सहमति से शादी की तारीख रखी जाती है 30। शादी से पहले कुछ रस्में होती हैं। लेकिन, हल्दी की रस्म है कि खत्म ही नहीं हो रही। राजकुमार राव को सपने में अपनी हल्दी की रस्म दिखाई देती है, वह भी बिल्कुल हकीकत वाले अंदाज में। फिर जब हकीकत में हल्दी की रस्म होती है तो उनका सिर चकरा जाता है कि दोबारा क्यों हो रही है?

29 और 30 के फेर में उलझे
यह फिल्म टाइम लूप पर बनी है। प्रेम कहानी को शादी में तब्दील करने को व्याकुल वामिका और राजकुमार राव के किरदार 29 और 30 के फेर में उलझे नजर आए हैं। राजकुमार राव अपना माथा पकड़ लेते हैं तो उनकी जीवनसाथी बनने को तैयार वामिका झल्ला उठती हैं। वैसे झल्ला तो कुछ यूजर्स भी रहे हैं। खासतौर से राजकुमार राव को सुझाव दे रहे हैं कि एक तरह की फिल्म और स्क्रिप्ट से अब बाहर निकलना चाहिए। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, ‘ये स्टोरी कहीं देखी हुई लगती है’।

इस दिन होगी रिलीज
फिल्म के टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ से होगा। ‘भूल चुक माफ’ के निर्देशन की कमान करण शर्मा ने संभाली है। वहीं, दिनेश विजन इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। राजकुमार राव की पिछली फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फ्लॉप रही थी। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म क्या कमाल करती है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top