Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

नुसरत भरूचा की आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर देगी दस्तक  

नुसरत भरूचा की आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर देगी दस्तक  

बेटियों का जन्म हर किसी के लिए खुशखबरी नहीं होता। यह समाज का एक कड़वा सच है। इतिहास में कई ऐसी कहानियां दफन हैं, जहां बेटियों को जन्म के साथ ही मौत की नींद सुला दिया जाता। फिल्मों और धारावाहिकों में इन कहानियों को उतारने की कोशिश होती रही हैं। कुछ इसी तरह की कहानी लेकर आ रही है हॉरर फिल्म ‘छोरी 2’। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

राजा की कहानी से शुरुआत
विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नुसरत भरूचा और सोहा अली खान अहम भूमिका में हैं। इसमें लैंगिक भेदभाव को दिखाया गया है। इसमें इमोशंस भी हैं और हॉरर भी। ट्रेलर के शुरुआती दृश्य में एक महिला एक छोटी बच्ची को कहानी सुनाती है। कहती है, ‘एक घंणा बड़ा राज्य था। उसका एक राजा था। एक दिन उसके घर पर छोरी का जन्म होया। राजा गुस्सा हो गया’। बच्ची पूछती है, ‘गुस्सा क्यों?’

अतीत की कुछ-कुछ असली कहानी
‘क्योंकि राजा नै छोरा चाहिए था, छोरी तो कतई ना’। लड़की हैरानी से पूछती है, ‘फिर क्या हुआ?’ बताया जाता है, ‘राजा नै अपनी दासी तै बुलाया।’ इसके आगे शुरू होती है फिल्म की झलक। घूंघट डाले सोहा अली खान नजर आती हैं। अपनी बच्ची पर खतरा मंडराता देख नुसरत भरूचा के चेहरे पर चिंता की लकीरें और घबराहट हैं। कहती हैं, ‘मेरी बच्ची अभी बहुत छोटी है’। बच्ची को मार देने का हुक्म दिया जाता है और आग लगा दी जाती है।

यूजर्स की मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
आगे का ट्रेलर काफी डरावना है। कुआं है, डर है और प्रथा है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है ‘खतरा बढ़ेगा, खौफ बढ़ेगा’। सवाल यह रह जाता है कि क्या वह राजा अभी भी जिंदा है? मेकर्स का दावा है कि इस बार कहानी और ज्यादा खौफनाक है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। ट्रेलर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है।

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि यह फिल्म दरअसल, साल 2021 में आई हॉरर फिल्म ‘छोरी’ का ही सीक्वल है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। करीब चार साल बाद अब सीक्वल ‘छोरी 2’ आ रहा है। यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top