Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

हड्डियों में भर दे जान, आंखों के लिए वरदान से कम नहीं हरी मिर्च, जानें फायदे

हड्डियों में भर दे जान, आंखों के लिए वरदान से कम नहीं हरी मिर्च, जानें फायदे

स्पाइसी खाना हम चटकारे मार-मारकर खाते हैं. इन्हें स्वादिष्ट और तीखा बनाने का काम हरी मिर्च का होता है. हरी मिर्च भारत में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। तीखे से बचने के लिए बहुत से लोग हरी मिर्च खाने से बचते हैं. हालांकि, यह सेहत के लिए मिर्च जबरदस्त तरीके से फायदा पहुंचाता है. यह सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है. इसके अनगिनत फायदे हैं. वजन कम करने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाते तक में हरी मिर्च मददगार होता है. जानिए इसके बेनिफिट्स…

हरी मिर्च क्यों इतना फायदेमंद
कई बीमारियां हरी मिर्च खाने से ही ठीक हो सकती हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हरी मिर्च में कैप्साइसिन नाम का कंपाउंड मौजूद होता है, जो पाचन को दुरुस्त बनाने का काम करता है। यह दर्द को दूर करने के काम भी आता है। शरीर के किसी हिस्से में दर्द को हरी मिर्च से ठीक कर सकते हैं. इसमें विटामिन सी भी खूब पाया जाता है, जो वेट कंट्रोल करने में कारगर होता है।

हरी मिर्च के कई और फायदे
हरी मिर्च में फाइबर का खजाना होता है. इसका जीरो कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है. इसके अलावा हरी मिर्च में पोटेशियम, मैग्नीशियम और अमीनो एसिड पाया जाता है, जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और कई बीमारियां नहीं होती हैं. बीपी के मरीजों के लिए हरी मिर्च फायदेमंद हो सकती है. हरी मिर्च में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों की सेहत के लिए अच्छा होता है. इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।  आयरन बॉडी में हीमोग्लोबिन लेवल को ठीक करता है. मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों में जान भरने में मदद करता है।

हरी मिर्च का सेवन कितना करना चाहिए
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी भी चीज का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए. हरी मिर्च को लेकर भी ऐसा ही है. अगर हरी मिर्च खाते हैं तो कोशिश करें कि दिन में दो या तीन से ज्यादा न खाएं. क्योंकि इसकी वजह से पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे पाइल्स की समस्या भी बढ़ सकती है. इसकी वजह से दूसरी समस्याएं भी ट्रिगर कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top