Breaking News
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

LUCC घोटाले में सीबीसीआईडी की सख्त कार्रवाई

LUCC घोटाले में सीबीसीआईडी की सख्त कार्रवाई

आठ मुकदमे दर्ज, गिरफ्तारियां और सम्पत्ति जब्ती की प्रक्रिया जारी

देहरादून। लोनी अर्बन स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी (The Loni Urban Multi State Credit and Thrift Cooperative Society Ltd (LUCC) ) के विरुद्ध उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी एवं रुद्रप्रयागमें अब तक कुल 8 मुकदमे दर्ज किए गए।

इन अभियोगों में अभियुक्तगण द्वारा आम जनता को विभिन्न प्रलोभन देकर धनराशि जमा कराई गई, जिसे बाद में गबन कर लिया गया। इनमें से एक अभियोग में अब तक 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । उनके विरुद्ध आरोप पत्र मा. न्यायालय को प्रेषित किया गया है। इस प्रकरण की अग्रिम विवेचना CBCID खंड, द्वारा की जा रही है।

निवेशकों की धन वापसी हेतु बहुस्तरीय कानूनी प्रयास — सम्पत्ति जब्ती, नोटिस, पत्राचार व सहयोगी एजेंसियों को जानकारी

सम्पत्ति संबंधी कार्यवाही:

CBCID द्वारा अभियुक्तगण की चल-अचल सम्पत्तियों का तस्दीक कार्य किया गया है। सम्पत्तियों को खुर्द-बुर्द अथवा विक्रय से रोकने के लिए जिलाधिकारी देहरादून, टिहरी गढ़वाल एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, टिहरी को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

साथ ही अन्य सम्पत्तियों की जानकारी हेतु आयुक्त गढ़वाल व कुमाऊं मंडल को पत्राचार किया गया है। जानकारी प्राप्त होने पर उन्हें सीज/नीलाम करने की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

अन्य महत्वपूर्ण कार्यवाहियां:

अभियुक्तों के विरुद्ध Look Out Circular (LOC) एवं Blue Corner Notice जारी किए गए हैं।

LUCC के पंजीकरण से संबंधित जानकारी एवं उत्तराखंड के पीड़ितों को लिक्विडेशन प्रक्रिया में सम्मिलित कराने हेतु केन्द्रीय रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसायटी (भारत सरकार, नई दिल्ली) एवं निबंधक, कोऑपरेटिव सोसायटी उत्तराखंड से पत्राचार किया गया है।

अभियुक्तों के पासपोर्ट व अन्य दस्तावेजों की जानकारी हेतु संबंधित पासपोर्ट अधिकारियों से संपर्क किया गया है।

LUCC से संबंधित मामलों में आवश्यक दस्तावेज आयकर विभाग एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED) को उपलब्ध कराए गए हैं।

LUCC से जुड़े सभी अभियोगों में जिला पुलिस द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top