Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी

एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश

10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला

महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश

नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित

आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा

देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

सड़क हादसे में घायल हुए ‘इंडियन आइडल’ 12 के विजेता पवनदीप राजन, हालत गंभीर

गजरौला में कैंटर से टकराई कार, दो अन्य लोग भी घायल

देहरादून।  टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता और लोकप्रिय सिंगर पवनदीप राजन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब पवनदीप उत्तराखंड से नोएडा की ओर जा रहे थे। रास्ते में गजरौला के पास उनकी कार हाईवे किनारे खड़े एक कैंटर में पीछे से जा टकराई।

इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद उनके मित्र अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह भी इस दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं। तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले से हैं और अपनी सुरीली आवाज के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। ‘इंडियन आइडल 12’ जीतने के बाद उन्होंने कई स्टेज शोज़ किए और म्यूज़िक इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

उनकी अचानक हुई इस दुर्घटना से उनके प्रशंसक बेहद चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top