Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण

दिवाली पर धमाल मचाने आ रही है आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’, फिल्म का टीजर हुआ जारी 

दिवाली पर धमाल मचाने आ रही है आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’, फिल्म का टीजर हुआ जारी 

मैडॉक फिल्म्स का हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स लगातार दर्शकों को चौंकाता रहा है। ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद अब इस फ्रेंचाइज़ी की अगली पेशकश है ‘थामा’। खास बात यह है कि इस बार कहानी हॉरर और कॉमेडी के साथ एक लव स्टोरी को भी पेश करेगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। आज इसका टीजर रिलीज हुआ है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

पहली लव स्टोरी वाली हॉरर-कॉमेडी

मैडॉक फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘थामा’ का टीजर लॉन्च किया है। शुरुआत होती है एक रोमांटिक सीन से, जहां जंगल में आयुष्मान और रश्मिका एक-दूसरे से वादा करते हैं। संवाद है— “रह पाओगी मेरे बिना 100 साल तक?” और जवाब मिलता है— “100 साल तो क्या, एक पल भी नहीं।” लेकिन रोमांस के बीच डर और खतरे की आहट भी दिखाई देती है।

प्यार के बीच हॉरर और एक्शन

टीजर में साफ है कि यह फिल्म सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है। जंगल में जानवरों से जूझते आयुष्मान और खून से सनी घटनाएं दिखाती हैं कि यह लव स्टोरी हॉरर और एक्शन से भी भरपूर होगी। निर्देशक आदित्य सरपोतदर ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म की टैगलाइन भी यही बताती है— “ना डर इतना शक्तिशाली था, ना प्यार इतना खूनी।”

मलाइका का डांस और दमदार कास्ट

टीजर में एक सरप्राइज और भी है। मलाइका अरोड़ा फिल्म में एक धमाकेदार डांस करती नजर आएंगी। वहीं ‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक (प्रहलाद चा) की झलक भी दिखी है। इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे बड़े नाम भी फिल्म का हिस्सा हैं। यानी कास्टिंग के मामले में ‘थामा’ काफी मजबूत है।

आयुष्मान की बड़े पर्दे पर वापसी

करीब दो साल बाद आयुष्मान खुराना किसी बड़े प्रोजेक्ट के जरिए सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। ‘थामा’ इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। टीजर को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के कुछ घंटों में ही इसे लाखों व्यूज़ मिल गए। सोशल मीडिया पर लोग इसे ब्लॉकबस्टर बताकर आयुष्मान और रश्मिका की जोड़ी को लेकर उत्साह जता रहे हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top