Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

एशिया कप हॉकी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत होंगे कप्तान

एशिया कप हॉकी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत होंगे कप्तान

राजगीर में 29 अगस्त से एशिया कप, भारत का पहला मुकाबला चीन से

राजगीर (बिहार)। एशिया कप हॉकी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। 18 सदस्यीय स्क्वॉड की कमान अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में खेला जाएगा, जिसका विजेता सीधे अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच पुरुष विश्व कप में जगह बनाएगा।

टीम में शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने अपनी जगह बरकरार रखी है, जबकि डिफेंडर राजिंदर सिंह को शमशेर सिंह की जगह शामिल किया गया है। वहीं, लाकड़ा को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने वाले ललित उपाध्याय का विकल्प चुना गया है।

भारतीय टीम को एशिया कप में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ पूल-ए में रखा गया है। भारत का पहला मुकाबला 29 अगस्त को चीन से होगा, इसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाखस्तान से भिड़ंत होगी।

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी कृशन बी पाठक और सूरज करकेरा पर होगी। डिफेंस की कमान हरमनप्रीत, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह संभालेंगे। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह टीम को मजबूती देंगे। वहीं, फॉरवर्ड लाइन में मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह को मौका मिला है।

मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि टीम चयन में अनुभव को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा, “एशिया कप हमारे लिए बेहद अहम है क्योंकि इसके जरिए सीधे विश्व कप का टिकट दांव पर है। हमें ऐसे खिलाड़ी चाहिए थे जो दबाव झेलकर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।”

भारतीय टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृशन बी पाठक

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, जुगराज सिंह

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह

रिजर्व: नीलम संजीप सेस, सेल्वम कार्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top