Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला गाना ‘बदली सी हवा है’ रिलीज, डांस फ्लोर पर मचाएगा धमाल

आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला गाना ‘बदली सी हवा है’ रिलीज, डांस फ्लोर पर मचाएगा धमाल

आर्यन खान के निर्देशन में बने पहले वेब शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला गाना ‘बदली सी हवा है’ अब आधिकारिक रूप से रिलीज हो चुका है। यह ऊर्जावान डांस नंबर शुक्रवार को टी-सीरीज द्वारा यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया गया।

गाने में शो के मुख्य कलाकार लक्ष्य, सहर बाम्बा और राघव जुयाल मस्ती, रोमांस और डांस करते नजर आते हैं। लक्ष्य और सहर के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री तो वहीं लक्ष्य और राघव की दोस्ती और ब्रोमांस गाने को मजेदार बनाते हैं।

इस पेप्पी पार्टी ट्रैक को अनिरुद्ध रविचंदर ने कम्पोज किया है, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार कुमार ने लिखे हैं। गाने को अरिजीत सिंह और अमीरा गिल ने अपनी आवाज दी है। ‘बदली सी हवा है’ एक परफेक्ट पार्टी नंबर है, जिसे डांस फ्लोर पर तुरंत बजाया जा सकता है।

टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा:
“डांस फ्लोर पर इस हवा का ही जादू चलेगा। ‘बदली सी हवा है’ अब आउट है!”

बात करें वेब सीरीज़ की, तो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से आर्यन खान निर्देशन और लेखन में कदम रख रहे हैं। यह शो बॉलीवुड की चमक-धमक, संघर्ष, दोस्ती और प्रतिस्पर्धा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। शो में एक्शन, ड्रामा और इमोशन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

यह बहुप्रतीक्षित सीरीज़ 18 सितंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top