Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

नंदानगर का बैंड बाजार भूधंसाव की चपेट में, कई मकान ध्वस्त – 34 परिवार शिफ्ट

नंदानगर का बैंड बाजार भूधंसाव की चपेट में, कई मकान ध्वस्त – 34 परिवार शिफ्ट

नंदानगर: नगर पंचायत नंदानगर का बैंड बाजार भूधंसाव की चपेट में आ गया है। बाजार के ऊपर पलपाणी तोक क्षेत्र में भूधंसाव का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भूधंसाव के कारण चार कमरों का एक आवासीय मकान और चार गोशालाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के 34 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। वहीं, खतरे की जद में आई 25 दुकानें एहतियातन बंद रहीं।

भूधंसाव का दायरा बढ़ा

कुंतरी लगा फाली वार्ड में करीब 100 मीटर क्षेत्र में भूधंसाव हो रहा है। शुक्रवार को पलपाणी तोक में कुछ मकानों और खेतों में दरारें आई थीं। रात में बारिश बढ़ने से दरारें और चौड़ी हो गईं। शनिवार सुबह कई जगह जमीन में एक फीट तक बड़ी-बड़ी दरारें दिखीं। कुंवर कॉलोनी में खेतों और पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

मकान और गोशालाएं ध्वस्त

भूधंसाव से संग्राम सिंह का चार कमरों का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, गंभीर सिंह और चंदन सिंह की गोशालाएं भी मलबे में तब्दील हो गईं। वहीं, गोविंद सिंह कुंवर, नरेंद्र रावत और अन्य के मकानों के पीछे मलबा भर गया है।

प्रभावित परिवारों का पुनर्वास

नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में 17 परिवारों के मकान हैं। इनमें से 10 परिवार रिश्तेदारों के घर चले गए, जबकि 7 परिवारों को बांजबगड़ रोड स्थित बारात घर में बनाए गए राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है।
इसके अलावा, 17 किराएदार परिवारों में से 14 अपने गांव लौट गए हैं, जबकि 3 परिवारों ने दूसरी जगह किराए पर मकान ले लिए हैं।

25 दुकानें भी खतरे में

चुफलागाड और नंदाकिनी नदी के किनारे स्थित दुकानों और आवासीय घरों के 34 लोगों को भी भेंटी रोड पर बने बारात घर में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। बाजार की 25 दुकानें खतरे की जद में आने के कारण बंद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top