Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, BSP सांसद ने छोड़ी पार्टी

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, BSP सांसद ने छोड़ी पार्टी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बड़ा झटका लगा है। सूत्रों की मानें तो बसपा सांसद संगीता आजाद बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। माना जा रहा कि बसपा सासंद लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। बसपा सांसद संगीता आजाद ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी, इस मुलाकात के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं सामने आईं थीं।

हालांकि बसपा सांसद संगीता आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को लेकर कहा था कि उनकी यह मुलाकात अपने क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन की मांग को लेकर हुई थी। संगीता आजाद यूपी की लालगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं और उन्होंने पिछले चुनाव में बीजेपी की नीलम सोनकर को हराया था।संगीता आजाद के ससुर गांधी आजाद बसपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं और इसके साथ ही वह राज्यसभा सदस्य भी रहे। वहीं संगीता आजाद के परिवार का नाम पूर्वांचल की राजनीति में काफी है और उनके परिवार को दलितों का बड़ा नेता माना जाता है।

बता दें कि इससे पहले बसपा सांसद रितेश पांड़े भी मायावती का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।वहीं गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को भी सपा ने गाजीपुर से टिकट दे दिया है। इससे साफ है कि वह भी मायावती को छोड़कर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top