Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, चिली को 7-0 से दी करारी शिकस्त

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, चिली को 7-0 से दी करारी शिकस्त

भारत का अगला मुकाबला अब ओमान से

चेन्नई। जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में भारत ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करते हुए चिली को 7-0 से करारी शिकस्त दी। मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मुकाबले पर दबदबा बनाए रखा। टीम के रोशन खुजुर और दिलराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो गोल दागकर भारत की बड़ी जीत की नींव रखी।

भारतीय टीम की ओर से रोशन ने 16वें और 21वें मिनट में लगातार दो मैदानी गोल किए, जबकि दिलराज ने 25वें और 34वें मिनट में गोल कर बढ़त को और मजबूत किया। दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा जारी रहा और अजीत यादव (35वें मिनट), अनमोल एक्का (48वें मिनट) और कप्तान रोहित (60वें मिनट) ने गोल कर स्कोर 7-0 कर दिया।

भारत का अगला मुकाबला ओमान से

पूल-बी में शामिल भारतीय टीम अब ओमान के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। यह टूर्नामेंट चेन्नई और मदुरै में संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार से हुई है, जबकि फाइनल 10 दिसंबर को खेला जाएगा।

अन्य मुकाबलों में जर्मनी और स्पेन की बड़ी जीत

टूर्नामेंट के अन्य मैचों में गत चैंपियन जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका को 4-0 से हराते हुए विजयी शुरुआत की। जर्मनी के जस्टस वारवेग ने 19वें और 56वें मिनट में दो मैदानी गोल करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बेन हैशबैक (43वां मिनट) और पॉल ग्लेंडर (44वां मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे।

पूल-ए के पहले मुकाबले में आयरलैंड ने रोमांचक खेल दिखाते हुए कनाडा को 4-3 से मात दी। वहीं, पूल-डी के एकतरफा मैचों में स्पेन ने मिस्र को 8-0 से हराया, जबकि बेल्जियम ने नामीबिया पर 12-1 से बड़ी जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top