Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

धनुष–कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, छह दिन में कमाए इतने करोड़

धनुष–कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, छह दिन में कमाए इतने करोड़

साल 2025 के अंतिम महीने में बॉलीवुड टिकट खिड़की पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। अलग-अलग जॉनर और हाई-बजट फिल्मों के बीच रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। शुरुआती दिनों में मिली मजबूत रफ्तार अब भी बरकरार है, जिससे साफ झलकता है कि दर्शकों की जुबानी चर्चा और कंटेंट की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर इसका बड़ा आधार बन चुकी है।

ओपनिंग से छठे दिन तक फिल्म का शानदार सफर

रिलीज के पहले ही दिन ‘तेरे इश्क में’ ने 16 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग दर्ज की थी। वीकेंड में भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए शनिवार को 17 करोड़ और रविवार को 19 करोड़ रुपये की कमाई की। माना जा रहा था कि सोमवार को कलेक्शन में गिरावट आ सकती है, लेकिन फिल्म ने उम्मीदों को पीछे छोड़ते हुए लगभग 8.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और ‘मंडे टेस्ट’ आसानी से पास कर लिया।

मंगलवार को भी फिल्म की रफ्तार बनी रही और फिल्म ने  10.25 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया। पांच दिनों में फिल्म का कुल कारोबार 71 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया था।

छठे दिन की कमाई भी रही स्थिर

बुधवार यानी छठे दिन फिल्म ने  6.75 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। इसके साथ ‘तेरे इश्क में’ की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई बढ़कर 76.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की लागत 85–95 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। ऐसे में ‘तेरे इश्क में’ तेजी से अपने बजट के करीब पहुंच रही है और अगले कुछ दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी संभावना है। हालांकि असली चुनौती इसका अगले हफ्ते शुरू होने वाला नया मुकाबला है।

5 दिसंबर को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ रिलीज होने जा रही है, जबकि ‘अखंडा 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर उतरने वाली है। इन दोनों फिल्मों के चलते ‘तेरे इश्क में’ की कमाई पर असर पड़ सकता है।

दर्शकों को क्या पसंद आ रहा है फिल्म में?

फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है, जो भावनात्मक कहानी और गहरे किरदारों के लिए मशहूर हैं। कहानी शंकर गुरुक्कल (धनुष) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो DUSU का तेजतर्रार अध्यक्ष है और अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जाना जाता है। वहीं मुक्ति (कृति सेनन) सामाजिक व्यवहार पर रिसर्च कर रही है और यह साबित करना चाहती है कि आक्रामक इंसान भी बदल सकता है।

मुक्ति के लिए शंकर एक रिसर्च सब्जेक्ट है—और यहीं से शुरू होता है टकराव, बदलाव और भावनाओं से भरा सफर। मो. जीशान अय्यूब और प्रकाश राज जैसे मजबूत कलाकारों की मौजूदगी भी फिल्म को एक अलग ऊँचाई देती है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top