Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली का एक और मुकाबला, 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ उतरेंगे मैदान पर

विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली का एक और मुकाबला, 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ उतरेंगे मैदान पर

शानदार फॉर्म में नजर आए कोहली, सबसे तेज 16 हजार रन पूरे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली घरेलू क्रिकेट में अपना सफर आगे भी जारी रखेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली एक और मुकाबले में दिल्ली की ओर से मैदान में उतरते नजर आएंगे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने पुष्टि की है कि कोहली 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में दिल्ली टीम का हिस्सा होंगे।

बीसीसीआई के निर्देशों के तहत घरेलू क्रिकेट में सक्रिय
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों के लिए घरेलू टूर्नामेंट में न्यूनतम भागीदारी को अनिवार्य किया है। इसी क्रम में विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार मैच खेल रहे हैं। हालांकि वह टूर्नामेंट के दो मुकाबले पहले ही खेल चुके हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले उन्होंने एक और मैच खेलने की इच्छा जताई थी।

शानदार फॉर्म में नजर आए कोहली
डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली के अनुसार, विराट कोहली ने दिल्ली के लिए तीन मैच खेलने की उपलब्धता दी है। शुरुआती दो मुकाबलों में कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा। उन्होंने पहले मैच में 131 रन बनाए, जबकि दूसरे मुकाबले में 77 रनों की उपयोगी पारी खेली।

रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन को छोड़ा पीछे
विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान कोहली ने लिस्ट-ए क्रिकेट में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने सबसे कम पारियों में 16,000 रन पूरे कर लिए। कोहली ने यह उपलब्धि अपनी 330वीं पारी में हासिल की, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 391 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।

न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारी तेज
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से वडोदरा में होगी। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वनडे टीम 8 जनवरी तक वडोदरा पहुंच सकती है, जबकि विराट कोहली अभ्यास के लिए एक दिन पहले पहुंच सकते हैं। फिलहाल टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह में चयनकर्ताओं द्वारा टीम का ऐलान कर दिया जाएगा।

घरेलू क्रिकेट में निरंतर भागीदारी और शानदार फॉर्म के दम पर विराट कोहली एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top