Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ को मिला विजेता, टीम ‘कांटा’ ने जीती ट्रॉफी

रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ को मिला विजेता, टीम ‘कांटा’ ने जीती ट्रॉफी

लोकप्रिय रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज़ में संपन्न हो गया है। दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद इस सीजन की विनिंग टीम का ऐलान कर दिया गया। अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, समर्थ जुरेल, जन्नत जुबैर और अभिषेक कुमार की टीम ‘कांटा’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शो के विजेताओं की घोषणा कलर्स चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से की गई।

फाइनल में कांटा और छुरी के बीच कड़ा मुकाबला
25 जनवरी की रात शो का फाइनल एपिसोड प्रसारित हुआ, जिसमें कृष्णा अभिषेक की टीम ‘कांटा’ का सामना एल्विश यादव की टीम ‘छुरी’ से हुआ। दोनों टीमों ने बेहतरीन कुकिंग स्किल्स और मनोरंजक परफॉर्मेंस से जजों और दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश की। हालांकि, अंतिम निर्णय में टीम ‘कांटा’ विजेता घोषित की गई। शो की मेजबानी कॉमेडियन भारती सिंह ने की, जिनके चुटीले अंदाज़ ने शो में हास्य का तड़का लगाए रखा।

मनोरंजन और कुकिंग का अनोखा संगम
‘लाफ्टर शेफ’ के पहले दो सीजन भी दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय रहे हैं। कुकिंग और कॉमेडी के अनोखे कॉन्सेप्ट ने इस शो को अलग पहचान दिलाई है। इसमें टीवी सेलेब्रिटीज टीम बनाकर खाना बनाते हैं और साथ ही मज़ाक-मस्ती से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। इसी खास फॉर्मेट के चलते शो ने टीआरपी की रेस में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top