Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’, जानिए फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन

सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’, जानिए फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन

ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। रिलीज के साथ ही इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिनसे फिल्म की शुरुआती रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बॉक्स ऑफिस पर सतर्क शुरुआत

रिलीज से पहले मजबूत प्रचार और स्टारकास्ट के बावजूद ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से थोड़ी धीमी शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन करीब 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में कितना उछाल आता है।

रिलीज डे पर मुकाबला

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल-थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ से ‘ओ रोमियो’ का सीधा मुकाबला है। आंकड़ों के अनुसार, ‘तू या मैं’ पहले दिन महज 55 लाख रुपये ही जुटा सकी। इस लिहाज से देखा जाए तो धीमी शुरुआत के बावजूद ‘ओ रोमियो’ फिलहाल इस रेस में आगे नजर आ रही है।

दर्शकों और समीक्षकों की राय बंटी

फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। जहां कुछ लोग विशाल भारद्वाज की कहानी कहने की शैली और फिल्म के ट्रीटमेंट की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ दर्शकों को उनसे और बेहतर प्रस्तुति की उम्मीद थी। खासतौर पर अविनाश तिवारी की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है, जिसे फिल्म की बड़ी ताकत माना जा रहा है।

कहानी और स्टारकास्ट

‘ओ रोमियो’ की कहानी माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और दिशा पाटनी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो कहानी को और मजबूत बनाते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में वर्ड ऑफ माउथ के दम पर ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या नहीं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top