Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण

Mashakbeen Stars की शानदार जीत, 18 ओवर में हासिल किया 180 रन का लक्ष्य

Mashakbeen Stars की शानदार जीत, 18 ओवर में हासिल किया 180 रन का लक्ष्य

कप्तान अरविन्द भरद्वाज और रवि रौथाण की ओपनिंग पार्टनरशिप ने दिखाया कमाल

मनीष नेगी की गेंदबाजी ने छुड़ाए Anas 11 के छक्के और बने “मैन ऑफ द मैच”

देहरादून: बलूनी क्रिकेट अकादमी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में Mashakbeen Stars ने Anas 11 को हराकर शानदार जीत दर्ज की। 180 रनों के बड़े लक्ष्य को टीम ने मात्र 18 ओवर में हासिल कर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान अरविन्द भरद्वाज और रवि रौथाण ने ओपनिंग साझेदारी में तेज शुरुआत दी, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला। दोनों बल्लेबाज़ों ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए विपक्षी गेंदबाज़ों पर दबाव बनाया।

मिडिल ऑर्डर में नीरज चुफाल ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाकर मैच का रुख पूरी तरह Mashakbeen Stars की ओर मोड़ दिया। वहीं शाश्वत पंडित ने बेहतरीन 40 रन बनाकर टीम की जीत को आसान बनाया। गेंदबाज़ी में मनीष नेगी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्पेल डालते हुए 4 विकेट झटके और “मैन ऑफ द मैच” का खिताब अपने नाम किया।

टीम के ओनर Suresh Joshi और उनकी कंपनी Mashakbeen Studios के मार्गदर्शन और समर्थन से टीम लगातार नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रही है। खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय टीमवर्क और प्रबंधन के विश्वास को दिया। टीम का कहना है कि वे इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए Mashakbeen का नाम खेल जगत में ऊँचाइयों तक ले जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top