Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा सोना, 1,070 रुपये की हुई बढ़ोतरी 

सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा सोना, 1,070 रुपये की हुई बढ़ोतरी 

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में तेजी के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,070 रुपये की तेजी के साथ 68,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 1,120 रुपए उछलकर 78,570 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 77,450 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती के करीब पहुंच गया है इससे सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा चीन की मजबूत मांग से भी बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई है। 

उधर, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने का जून अनुबंध 978 रुपये की बढ़त के साथ 68,679 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी के मई अनुबंध की कीमत 763 रुपये की तेजी के साथ 75,811 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर हाजिर सोने का भाव 2,265.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और आखिरकार 2,257.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करता दिखा। अमेरिका की वृद्धि दर के आंकड़ों और महंगाई दर के 2.5 प्रतिशत से अधिक रहने से फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ी है इससे विदेशी वायदा में सोना 2,280 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स वायदा पर 69,487 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (ईबीजी-कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा, “ईस्टर की छुट्टी के कारण आज कई बाजार बंद हैं, जिससे डॉलर सूचकांक स्थिर रूप से कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव भी तेजी के साथ 25.13 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 24.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई थी। शेयरखान बाय बीएनपी परिबास के सहायक उपाध्यक्ष (बुनियादी मुद्राएं व जिंस) प्रवीण सिंह ने कहा, ”विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) और अमेरिका के प्रमुख आंकड़े सोमवार को जारी होंगे इससे फेडरल रिजर्व के फैसले का अनुमान लगेगा और बाजार की दिशा तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top