Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

खीरा खाने का सही समय कौन सा है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ

खीरा खाने का सही समय कौन सा है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ

गर्मियों का मौसम आते ही खाने-पीने की आदतों में भी बदलाव दिखने लगता है और इस दौरान खीरा लोगों की पहली पसंद बन जाता है। पानी से भरपूर और ठंडक देने वाला खीरा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका सेवन कब और कैसे किया जाए, यह जानना उतना ही जरूरी है। सही समय पर खाया गया खीरा जहां शरीर को लाभ पहुंचाता है, वहीं गलत समय पर इसका सेवन परेशानी का कारण बन सकता है।

खीरा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे लोग अक्सर बिना सोचे-समझे किसी भी समय खा लेते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार इस का सेवन समय और शरीर की स्थिति के अनुसार होना चाहिए। खासतौर पर दिन के समय, विशेषकर दोपहर में खीरा खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट भी इसका सेवन किया जा सकता है, लेकिन रात में इसे खाने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसकी ठंडी तासीर पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।

अगर खीरे का सेवन गलत समय पर किया जाए, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। रात में खीरा खाने से गैस, अपच और पेट फूलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा अधिक मात्रा में खाने से भी शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है या जिन्हें सर्दी-जुकाम की समस्या रहती है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

वहीं, सही समय पर और संतुलित मात्रा में खीरे का सेवन शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, वजन नियंत्रित करने में सहायक होता है और त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को बेहतर करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

खीरा खाने का सही तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसे हमेशा ताजा और अच्छी तरह धोकर ही खाना चाहिए। छिलके सहित खाने से इसके पोषक तत्व अधिक मिलते हैं। आप इसे सलाद, रायता या जूस के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसमें अत्यधिक नमक न डालें, क्योंकि इससे इसके गुण प्रभावित हो सकते हैं।

नोट: यह जानकारी विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञों और रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top