Breaking News
होशियारपुर में 17 साल की नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का मामला, हिमाचल निवासी युवक पर केस
होशियारपुर में 17 साल की नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का मामला, हिमाचल निवासी युवक पर केस
नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण
पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण
घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी
गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद
मुजफ्फरपुर में लग्जरी कार से शराब की तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में लग्जरी कार से शराब की तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार
फर्जी पते पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को देते थे, दो आरोपी गिरफ्तार
फर्जी पते पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को देते थे, दो आरोपी गिरफ्तार
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर – भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। डोली यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।

डोली अपने पहले पड़ाव के तहत पनार बुग्याल पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। सोमवार को डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोपहर 12:45 बजे मंदिर के कपाट ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं हेतु खोल दिए जाएंगे।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत रविवार तड़के से ही गोपीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसके बाद भगवान रुद्रनाथ की डोली को आकर्षक फूलों से सजाया गया। डोली यात्रा के दौरान भक्तों ने “बम-बम भोले” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस वर्ष रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी पुजारी हरीश भट्ट निभा रहे हैं। मंदिर प्रशासन और स्थानीय श्रद्धालुओं में कपाट खुलने को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top