Breaking News
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद
कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक
कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
दिल्ली में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल जब्त
दिल्ली में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल जब्त
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
जींद के जुलाना में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद फरार हुए हमलावर
जींद के जुलाना में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद फरार हुए हमलावर
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के संतला देवी में नून नदी पर प्रस्तावित झील निर्माण की कागजी कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कर जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि झील निर्माण के दौरान पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्या के समाधान को भी प्राथमिकता दी जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोटर मार्गों के सुधारीकरण, डामरीकरण एवं नए मोटर मार्गों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहस्त्रधारा बायपास से बगलाधोरण मोटर मार्ग, क्यारा-धनौल्टी मार्ग, छमरौली से डोमकोट मोटर मार्ग तथा बाटाघाट-पुरकुल-मालसी-सरोना-बोंठा मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को बरसात से पूर्व संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कामाख्या मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित ब्रिज निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण से स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान लोक निर्माण विभाग ईई राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई पी.एल नौटियाल, सहायक अभियंता सिंचाई मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top