Breaking News
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज
रामनगर में विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पांच लाख रुपये मांगने का दावा,FIR दर्ज
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद
गाजीपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 4.78 क्विंटल आतिशबाजी बरामद
कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक
कुशीनगर में घर के अंदर बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा शक
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
दिल्ली में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल जब्त
दिल्ली में 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल जब्त

सिंगटाली पुल हादसा: गंगा में डूबे मेरठ निवासी का शव बरामद, महिला की तलाश जारी

सिंगटाली पुल हादसा: गंगा में डूबे मेरठ निवासी का शव बरामद, महिला की तलाश जारी

लक्ष्मण झूला क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान जारी

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत सिंगटाली पुल के समीप गंगा नदी में डूबे दो लोगों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। लगातार चलाए जा रहे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक महिला की तलाश अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार 28 मई 2026 को सिंगटाली पुल के पास गंगा नदी में दो लोग डूब गए थे। घटना के बाद से एसडीआरएफ द्वारा स्कूबा डाइविंग, राफ्ट और अन्य आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरणों की मदद से नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

शनिवार को अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम ने शिवपुरी क्षेत्र के निकट गंगा नदी से नरेश उपाध्याय (42 वर्ष) निवासी जागेठी गांव, थाना काकरखेड़ा, जनपद मेरठ (उत्तर प्रदेश) का शव बरामद किया। टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शव की पहचान भी कर ली है।

वहीं, घटना में लापता हुई ऋतु (30 वर्ष) निवासी मेरठ की तलाश अब भी जारी है। एसडीआरएफ की टीमें स्कूबा डाइवर्स, राफ्ट और अन्य तकनीकी संसाधनों की सहायता से गंगा नदी के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार खोज अभियान चला रही हैं।

एसडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि परिजनों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को निरंतर जारी रखा गया है। लापता महिला की तलाश के लिए संभावित सभी स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है और उसे खोजने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top