Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट

देहरादून। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों समेत मैदानी इलाकों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 18 जून तक पूरे प्रदेश में इसी तरह मौसम बदला रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

22 जून को उत्तराखंड पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस साल मानसून 22 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो मानसून अपने तय समय पर उत्तराखंड पहुंच जाएगा। मानसून के आगमन से पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून एक्टिविटीज (गतिविधियां) देखने को मिलेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी

मौसम विशेषज्ञों ने राहत की खबर के साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शुरुआत में मानसून की बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को मौसम के अपडेट को देखकर ही आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। मानसून के सक्रिय होते ही पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top