Breaking News
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम और भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री संजय कुमार ने मंगलवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

बैठक में मतदाता गणना फार्म के वितरण और उनके डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि गणना फार्म वितरण का कार्य तय समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। जिन जनपदों में फार्म वितरण लगभग पूरा हो चुका है, वहां अब डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाई जाए।

डॉ. पुरुषोत्तम ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं बूथवार समीक्षा करें। जिन बूथों पर फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन की गति धीमी है, वहां अतिरिक्त कार्मिकों को हेल्पिंग हैंड के रूप में तैनात किया जाए।

उन्होंने कहा कि घर पर अनुपस्थित पाए जाने वाले मतदाताओं के सत्यापन के लिए बीएलओ (BLO) और बीएलए (BLA) संयुक्त रूप से मतदाताओं के घर जाएं और अनिवार्य रूप से तीन बार विजिट करें।

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री संजय कुमार ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण पूरा हो चुका है और मतदाता उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे मामलों में डिजिटाइजेशन के बाद सूची संबंधित बूथ लेवल एजेंटों से भी साझा की जाए।
उन्होंने कहा कि एबसेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट वोटरों के गणना फार्म पर बीएलओ द्वारा फील्ड रिपोर्ट दर्ज करना अनिवार्य होगा, जिससे मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाया जा सके।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी और ईआरओ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top