Breaking News
जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर
जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर
जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
मोगा में एक किलो हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार, ट्रैक्टर के स्पीकर बॉक्स में छिपाई थी खेप
मोगा में एक किलो हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार, ट्रैक्टर के स्पीकर बॉक्स में छिपाई थी खेप
10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, मारपीट और फायरिंग की भी प्राथमिकी
10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, मारपीट और फायरिंग की भी प्राथमिकी
योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव
योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान
सिंभावली हत्याकांड में फरार चल रहा मृतक का छोटा भाई गिरफ्तार
सिंभावली हत्याकांड में फरार चल रहा मृतक का छोटा भाई गिरफ्तार
जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य
जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य
नारनौल में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो कारतूस भी बरामद
नारनौल में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो कारतूस भी बरामद

कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा: रेखा आर्या

कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा: रेखा आर्या

दून मेडिकल कॉलेज में अनंत गोपाल संगीत मंच समिति का 51वाँ वार्षिक उत्सव संपन्न

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं गुरुकुल के 51वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर गुरुकुल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई अद्भुत नृत्य नाटिका “नारी तू नारायणी” ने समाज को महिला सशक्तिकरण का गहरा संदेश दिया, जिसने सभागार में मौजूद सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों ने जिस जीवंतता के साथ मंच पर नारी के विविध रूपों और उसकी असीम शक्ति को प्रदर्शित किया है, उसके लिए बच्चे और उनके गुरुजन बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि नारी सचमुच नारायणी का रूप है, जो माँ के रूप में सृजन करती है और आवश्यकता पड़ने पर हमारी देवभूमि की वीरांगना तीलू रौतेली बनकर समाज की रक्षा भी करती है।

मंत्री ने पिछले 51 वर्षों से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दे रही संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति और निशुल्क शिक्षा देना एक पवित्र कार्य है, और कला को इस तरह सेवा भाव से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।

उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को खूब पढ़ाने और उनके सपनों को पंख देने की अपील की। कैबिनेट मंत्री ने विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड सरकार देवभूमि की हर बेटी के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है ताकि कोई भी बेटी अवसरों से वंचित न रहे।

इस अवसर पर पदम श्री से सम्मानित लोग गायिका माधवी बर्थवाल , आनंद गोपाल संगीत मंच की अध्यक्ष प्रतिभा श्रीवास्तव , डॉक्टर यश श्रीवास्तव , नरेश भटनागर , ध्रुव भटनागर जी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top