Breaking News
जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री
अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री
रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल
पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल
पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण
जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण

वन महोत्सव सप्ताह: गढ़वाल ग्रीनर्स ने उत्तराखंड में चलाया व्यापक पर्यावरण संरक्षण अभियान

वन महोत्सव सप्ताह: गढ़वाल ग्रीनर्स ने उत्तराखंड में चलाया व्यापक पर्यावरण संरक्षण अभियान

वन महोत्सव सप्ताह 2026 के अंतर्गत 127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स द्वारा व्यापक पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित किया गया

देहरादून |  देशभर में 01 से 07 जुलाई 2026 तक मनाए गए वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर 127 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स, जिसे “गढ़वाल ग्रीनर्स” के नाम से जाना जाता है, द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

सप्ताह भर चले इस अभियान के दौरान यूनिट द्वारा वृहद वृक्षारोपण, नदी पुनर्जीवन, जल एवं मृदा संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण विषयक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। इन गतिविधियों में स्थानीय प्रशासन, वन विभाग, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स ने अपने निर्धारित क्षेत्रों में पौधारोपण एवं संरक्षण कार्यों को गति प्रदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रदर्शित किया। यूनिट द्वारा वर्षों से किए जा रहे सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप 3 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण तथा हजारों हेक्टेयर वन क्षेत्र का पुनर्जीवन किया जा चुका है, जिसने उत्तराखंड के हरित आवरण को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वन महोत्सव सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने प्रकृति संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल करने का संकल्प लिया।

127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स ने इस अभियान की सफलता में सहयोग देने वाले सभी विभागों, संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top