Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर आप कार्यकर्ताओं का ‘सामूहिक उपवास’

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर आप कार्यकर्ताओं का ‘सामूहिक उपवास’

नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र सरकार के बीच गहमागहमी चल रही । ऐसें में आप नेताओं समेत कार्यकर्ताओं में गुस्सा नज़र आ रहा है। इस बीच, रविवार को आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘सामूहिक उपवास’ का आयोजन किया।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘…आज अरविंद केजरीवाल के समर्थन में न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में अलग-अलग जगहों पर आंदोलन हुए। यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, हमारा संदेश लोगों तक पहुंच रहा है। असली शराब घोटाला भाजपा ने किया है, उसकी मनी ट्रेल भी मिल गई है। CBI, ED, IT की जांच भाजपा नेताओं के खिलाफ होनी चाहिए…’

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, आज जंतर-मंतर पर दिल्ली का जो माहौल है, जिस तरह 25 राज्यों में आज सामूहिक उपवास हुआ, जिस तरह से देशभक्ति के पुराने गाने गाए गए, मुझे लगता है कि 2011-2012 का रामलीला मैदान, जंतर-मंतर हमारे सामने है। आम आदमी पार्टी 2011-2012 के मूड में आ गई है…जो अंडरकरंट उस समय देश में दौड़ा था, वैसा अंडरकरंट, वैसी सहानुभूति इस बार देश में देखने को मिलेगी।

मंत्री आतिशी ने कहा ‘…न सिर्फ दिल्ली बल्कि देश के 25 राज्यों और दुनिया के 8 देशों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ, अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए AAP कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। अरविंद केजरीवाल का क्या कसूर है? उनका कसूर है कि उन्होंने दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, मुफ्त इलाज दिया। इसलिए भाजपा ने उन्हें जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के और देश के लोगों के दिल में रहते हैं इसलिए आज देश भर में यह उपवास हुआ।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top