Breaking News
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन

कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन

शहर में नहीं मिलेगा कांवड़ वाहनों को प्रवेश

देहरादून। कांवड़ यात्रा को देखते हुए देहरादून यातायात पुलिस ने शहर को जाम की समस्या से बचाने के लिए व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। स्कूलों के संचालन, बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों और बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए कांवड़ वाहनों के लिए अलग रूट प्लान तैयार किया गया है, ताकि आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।

यातायात पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रियों के वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पांवटा साहिब की ओर से आने वाले कांवड़ वाहनों को धर्मावाला क्षेत्र से ही वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। वहीं दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के जरिए आने वाले वाहनों को भी शहर की सीमा से पहले ही डायवर्ट करने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्गों पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे और विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों, चेक पोस्टों और सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कांवड़ वाहन निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।

यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर पूरे ट्रैफिक प्रबंधन की मॉनिटरिंग की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है, साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय कर्मियों और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही को भी सुचारु बनाए रखना है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि नागरिकों को जाम से राहत देने और शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष योजना तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top