Breaking News
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
मथुरा में नौ साल पुराने हत्याकांड में छह दोषियों को उम्रकैद, तीन सगे भाई भी शामिल
मथुरा में नौ साल पुराने हत्याकांड में छह दोषियों को उम्रकैद, तीन सगे भाई भी शामिल
डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार
डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां

‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां

लंबे इंतजार के बाद निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया। करीब चार मिनट लंबे इस ट्रेलर में फिल्म की भव्यता, शानदार विजुअल्स और दमदार स्टारकास्ट की पहली झलक देखने को मिली। खास बात यह रही कि ट्रेलर की शुरुआत रावण के रूप में यश के प्रभावशाली अवतार से होती है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है।

रावण के रूप में यश का दमदार परिचय

ट्रेलर की शुरुआत लंका के सम्राट रावण से होती है, जिसे तीनों लोकों का सबसे शक्तिशाली शासक बताया गया है। यश का विशालकाय और जटाधारी लुक, साथ ही युद्ध के दृश्यों में उनका प्रभावशाली अंदाज फिल्म के सबसे आकर्षक हिस्सों में शामिल है। कहानी में यह दिखाया गया है कि रावण के बढ़ते अहंकार और अधर्म को समाप्त करने के लिए भगवान विष्णु श्रीराम के रूप में अवतार लेते हैं।

श्रीराम के किरदार में रणबीर कपूर का संतुलित अभिनय

रावण के परिचय के बाद ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के रूप में दिखाई देते हैं। शांत, गंभीर और मर्यादित व्यक्तित्व में रणबीर का लुक दर्शकों को प्रभावित करता है। ट्रेलर में उनके युवा जीवन से लेकर वनवास तक की झलक दिखाई गई है। सीमित संवादों के बावजूद उनके हावभाव और स्क्रीन प्रेजेंस को काफी सराहा जा रहा है।

पहली बार दिखे साई पल्लवी और रवि दुबे

फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी की पहली झलक भी ट्रेलर में देखने को मिली। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आते हैं। इसके अलावा शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह और अन्य कलाकारों की भी संक्षिप्त झलक ट्रेलर का हिस्सा बनी है। अरुण गोविल, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय भी अपने-अपने किरदारों में दिखाई देते हैं।

संगीत और वीएफएक्स ने बढ़ाया आकर्षण

ट्रेलर का बैकग्राउंड स्कोर ऑस्कर विजेता संगीतकार हांस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया है, जो हर दृश्य को और प्रभावशाली बनाता है। वहीं फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स भी इसकी सबसे बड़ी ताकत नजर आते हैं। ऐरावत, जटायु और अन्य पौराणिक दृश्यों को आधुनिक तकनीक के जरिए भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है।

हनुमान की झलक नहीं आई सामने

हालांकि ट्रेलर में अधिकांश प्रमुख किरदारों को दिखाया गया है, लेकिन हनुमान की भूमिका निभा रहे सनी देओल की कोई झलक शामिल नहीं की गई। माना जा रहा है कि उनका किरदार फिल्म के दूसरे हिस्से में अधिक महत्वपूर्ण होगा, इसलिए मेकर्स ने अभी इसे रहस्य बनाए रखा है।

तय समय से पहले क्यों जारी किया गया ट्रेलर?

जानकारी के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्क्रीनिंग के बाद जारी करने की योजना थी। बाद में इसे हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के थिएटर शो के साथ जोड़ने का फैसला लिया गया। हालांकि ट्रेलर के लीक होने की आशंका को देखते हुए निर्माताओं ने इसे 30 जुलाई की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ दो भागों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 पर दर्शकों के बीच आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है। फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़े बजट वाली परियोजनाओं में गिना जा रहा है। इसके विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG ने संभाली है, जबकि संगीत एआर रहमान और हांस जिमर ने तैयार किया है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top