Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

मतदाताओं के घर पहुंची 60 लाख से अधिक वोटर स्लिप

मतदाताओं के घर पहुंची 60 लाख से अधिक वोटर स्लिप

राज्य के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

देहरादून। उत्तराखंड में 60 लाख से अधिक वोटर स्लिप मतदाताओं तक पहुंच चुकी है। राज्य के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि सभी जनपदों में 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप बीएलओ को उपलब्ध कराये गये हैं। अभी तक 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप मतदाताओं तक पहुंच चुके हैं। यह कार्यवाही 14 अप्रैल 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि वोटर स्लिप के माध्यम से मतदाताओं को अपने बूथ की संख्या, निर्वाचक नामावली में क्रम संख्या की जानकारी मिल जाती है। नेशनल वोटर सर्च पोर्टल पर सर्च कर भी अपने बूथ और क्रम संख्या की जानकारी ली जा सकती है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में 3 लाख 63 हजार एपिक कार्ड वितरित कर दिए गए हैं। अगले दो दिनों में वोटर स्लिप के साथ-साथ शेष एपिक कार्ड भी वितरित कर दिए जाएंगे।

प्रत्येक मतदाता परिवार को वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है। 19 लाख 33 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 13 लाख 54 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top