Breaking News
साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ
साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत
वाहन चोरी का खुलासा, 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
वाहन चोरी का खुलासा, 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार
चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार
शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा
विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा
एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं
एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं
दून में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, महिला समेत तीन गिरफ्तार; 34.75 ग्राम स्मैक बरामद
दून में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, महिला समेत तीन गिरफ्तार; 34.75 ग्राम स्मैक बरामद

वाहन चोरी का खुलासा, 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

वाहन चोरी का खुलासा, 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी किए थे दोपहिया वाहन, बेचने की फिराक में थे आरोपी

देहरादून। थाना प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस के अनुसार, पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में सामने आए आरोपियों की भी जानकारी जुटाई गई।

इसी दौरान 28 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विशान्त्री पुल के पास चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी किए गए वाहनों को बाहर ले जाकर बेचने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी

अमन राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी श्यामपुर, प्रेमनगर, देहरादून।

पवन सिंह रावत, उम्र 32 वर्ष, मूल निवासी पिथौरागढ़, हाल निवासी श्यामपुर, प्रेमनगर।

सागर पाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिवपुरी कॉलोनी, प्रेमनगर, देहरादून।

मनप्रीत, उम्र 24 वर्ष, निवासी जनरल विंग, प्रेमनगर, देहरादून।

बरामद वाहन

मोटरसाइकिल UP-35-BJ-7650 (स्प्लेंडर)

स्कूटी UK-07-BU-7059

मामले में थाना प्रेमनगर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज दोनों मुकदमों के संबंध में कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय रावत, उपनिरीक्षक प्रद्युम्न सिंह नेगी, अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक जगदीश रावत सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top