Breaking News
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
धानापुर में बंद मकान में चोरी, 1.60 लाख नकद और लाखों के आभूषण ले गए चोर
धानापुर में बंद मकान में चोरी, 1.60 लाख नकद और लाखों के आभूषण ले गए चोर

मुजफ्फरपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 80 ग्राम गांजा के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 80 ग्राम गांजा के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कलमबाग चौक के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 80 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को थाने लाकर पूछताछ की गई। थानेदार चंद्रभूषण कुमार सिंह के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने देर रात तक कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की।

पुलिस अब पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, नशीले पदार्थों की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हाल के दिनों में दो दर्जन से अधिक आरोपित पकड़े जा चुके हैं। कार्रवाई के दौरान गांजा के अलावा स्मैक, हेरोइन और ब्राउन शुगर भी बरामद की गई है।

पुलिस की कार्रवाई का दायरा मुजफ्फरपुर के साथ वैशाली जिले तक भी पहुंचा है। तीन दिन पहले अहियापुर पुलिस ने बैरिया बस स्टैंड के पास छापेमारी कर 28.06 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले में वैशाली के भगवानपुर निवासी मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पुलिस को वैशाली के अन्य लोगों के मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की जानकारी मिली थी।

इससे पहले पिछले सप्ताह चांदनी चौक के पास मादक पदार्थ की डिलीवरी करने पहुंचे वैशाली के तीन आरोपितों को संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से 185 ग्राम हेरोइन और स्मैक बरामद हुई थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली के नगर थाना क्षेत्र के जड़ुआ निवासी विक्रम कुमार, सकलदीप राय और बिदुपुर निवासी सोनू कुमार राय के रूप में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top