Breaking News
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह

बड़े मियां छोटे मियां ने दुनियाभर में मचाया बवाल, 50 करोड़ पार हुई फिल्म

बड़े मियां छोटे मियां ने दुनियाभर में मचाया बवाल, 50 करोड़ पार हुई फिल्म

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म का अजय देवनग की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ से क्लैश हुआ था. हालांकि कमाई के मामले में ‘मैदान’ बड़े मियां छोटे मियां’ पर भारी पड़ रही है. वहीं वर्ल्डवाइड भी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म धमाल मचा रही है. चलिए जानते हैं ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने दुनियाभर में रिलीज के दो दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ में एक्शन भी है और कॉमेडी भी. इसी के साथ ये फिल्म दर्शकों को एंटरटेनमेंट की फुल डोज दे रही है. हालांकि फिल्म को क्रिटक्स और ऑडियंस से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था बावजूद इसके ये फिल्म दमदार कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड भी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का जादू चल गया है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दो दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं।

इसके मुताबिक अक्षय और टाइगर की फिल्म ने दो दिन में ही हाफ सेंचुरी लगा दी है. प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के दो दिनों में वर्ल्डवाइड 55.14 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 36.33 करोड़ की कमाई की थी।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन डबल डिजीट में कारोबार किया था लेकिन दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन आधा रह गया. फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के पहले दिन 15.65 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.6 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की दो दिनों की कुल कमाई अब 23.25 करोड़ रुपये हो गई है।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक दिलचस्प खलनायक की भूमिका में हैं. ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया है. इसे मुंबई, लंदन, अबू धाबी, स्कॉटलैंड और जॉर्डन जैसी लोकेशन पर शूट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top