Breaking News
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
बेगूसराय में किशोरी से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय में किशोरी से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
देहरादून: विकासनगर में 8.62 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 5300 रुपये नकद बरामद
देहरादून: विकासनगर में 8.62 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 5300 रुपये नकद बरामद
गोरखपुर में SSB जवान की पत्नी समेत पांच लोगों पर मुकदमा, गर्म तेल डालने और मारपीट करने का आरोप
गोरखपुर में SSB जवान की पत्नी समेत पांच लोगों पर मुकदमा, गर्म तेल डालने और मारपीट करने का आरोप
देहरादून: लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, लूटपाट के प्रयास में धक्का देने से हुई थी मौत; दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, लूटपाट के प्रयास में धक्का देने से हुई थी मौत; दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ में पुलिस और गो-कशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दोनों सगे भाई गिरफ्तार
आजमगढ़ में पुलिस और गो-कशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दोनों सगे भाई गिरफ्तार

गोरखपुर में SSB जवान की पत्नी समेत पांच लोगों पर मुकदमा, गर्म तेल डालने और मारपीट करने का आरोप

गोरखपुर में SSB जवान की पत्नी समेत पांच लोगों पर मुकदमा, गर्म तेल डालने और मारपीट करने का आरोप

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान के साथ कथित मारपीट और जलाने का मामला सामने आया है। रामूघाट गांव निवासी जवान धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने अपनी पत्नी पर गर्म तेल और मिर्च पाउडर डालने तथा सील-लोढ़े से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धर्मेंद्र कुमार मौर्य के मुताबिक, उनकी शादी वर्ष 2013 में सिकुआन कोडरी गांव के टोला बारात गाड़ा निवासी राजेंद्र की बेटी सीमा से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। जवान का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी और उनकी मां के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। धर्मेंद्र एसएसबी में सिपाही के पद पर तैनात हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत में धर्मेंद्र ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे वह, उनकी मां और पत्नी खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। उनका आरोप है कि रात में पत्नी ने उनके ऊपर गर्म तेल और मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वह झुलस गए। इसके बाद सील-लोढ़े से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया।

जवान ने शिकायत में आरोप लगाया कि घटना के अगले दिन उनकी पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पत्नी अपने मायके चली गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

पीपीगंज पुलिस ने धर्मेंद्र की तहरीर के आधार पर उनकी पत्नी सीमा, ससुर राजेंद्र और सुनील, अनिल व मंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top