Breaking News
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था

देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में महिला गिरफ्तार

चतरा में नाबालिग बच्ची की हत्या का खुलासा, तंत्र-मंत्र के नाम पर वारदात का आरोप, मौसी समेत तीन गिरफ्तार

“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या

गया जंक्शन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत बड़ी कार्रवाई, 12.756 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

आजमगढ़ में मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, नौकरी और प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को बेचता था गिरोह

कुमामोतो मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट- इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराकर लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, सौंपी सॉफ्ट कॉपी

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 में सहयोग की अपील, भाजपा-कांग्रेस समेत पांच दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

देहरादून। उत्तराखण्ड में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद निर्वाचन विभाग ने आगे की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं अद्यतन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी एवं सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top