Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभी सीट से दायर किया नामांकन

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभी सीट से दायर किया नामांकन

बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दायर करने के लिए अमित शाह गांधीनगर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे. इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

नामांकन दायर करने के बाद अमित शाह ने कहा, ‘मैंने गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया है और गांधीनगर का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात है। यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का चुनाव है। मोदी जी ने देश को सुरक्षित किया है और भारत 2047 तक विकसित हो जाएगा।’ इससे एक दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को समर्थकों के हुजूम के बीच अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक के बाद तीन रोड शो किये और करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की।

अमित शाह का का रोड शो अहमदाबाद शहर के साबरमती, घाटलोडिया, नारणपुरा और वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले इलाकों से गुजरा, जो गांधीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। उन्होंने 2019 में इस सीट से जीत हासिल की थी। इससे पहले अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अहमदाबाद के साणंद में और गांधीनगर जिले के कलोल में रोड शो किये।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके अमित शाह 2019 में पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से विजयी हुए थे। अतीत में इस लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी कर चुके हैं। विपक्षी कांग्रेस ने गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी सचिव सोनल पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। पटेल ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। गुजरात में सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों में सात मई को एक ही चरण में मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top