Breaking News
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
वाराणसी में 6.32 करोड़ के भूमि मुआवजा घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, झारखंड एसीबी ने रिश्तेदार के घर से दबोचा
वाराणसी में 6.32 करोड़ के भूमि मुआवजा घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, झारखंड एसीबी ने रिश्तेदार के घर से दबोचा
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

चुनाव आचार संहिता से पहले होंगे शिक्षकों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों ने तबादला एक्ट की धारा-27 के तहत बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं। अब तक तीन हजार से अधिक शिक्षक अपने स्थानांतरण की मांग को लेकर आवेदन कर चुके हैं। फिलहाल विभाग इन आवेदनों के साथ जमा कराए गए दस्तावेजों की जांच में जुटा है। माना जा रहा है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद तबादलों को लेकर अगला कदम उठाया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सभी आवेदनों और उनसे जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन एवं संकलन पूरा होने के बाद प्रस्ताव मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। समिति आवेदनों की समीक्षा करेगी और पात्र शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग में सबसे ज्यादा आवेदन
शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, प्रवक्ता संवर्ग में कुल 309 शिक्षकों ने धारा-27 के तहत तबादले के लिए आवेदन किया है। इनमें सामान्य संवर्ग के 284 और महिला संवर्ग की 25 शिक्षिकाएं शामिल हैं।

वहीं, सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग में गढ़वाल मंडल से कुल 842 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सामान्य संवर्ग के 766 और महिला संवर्ग के 76 आवेदन शामिल हैं। दूसरी ओर, कुमाऊं मंडल से इस संवर्ग में तबादले के लिए 1,116 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें 1,007 सामान्य संवर्ग और 109 महिला संवर्ग की शिक्षिकाएं हैं। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग में भी एक हजार से अधिक शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है।

बीमार शिक्षकों को प्राथमिकता देने की मांग
तबादलों की प्रक्रिया के बीच शिक्षक संगठनों ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे शिक्षकों को राहत देने की मांग उठाई है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली का कहना है कि कई शिक्षक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं। ऐसे शिक्षकों को धारा-27 के तहत स्थानांतरण का लाभ दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें इलाज और पारिवारिक परिस्थितियों के लिहाज से राहत मिल सके।

आचार संहिता से पहले तबादला सूची जारी करने की मांग
शिक्षक संगठनों का कहना है कि पिछले चार से पांच वर्षों से धारा-27 के तहत आवेदन तो मांगे जा रहे हैं, लेकिन शिक्षकों के तबादले नहीं हो पा रहे हैं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा ने सरकार से चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले तबादला सूची जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षकों को अब और परेशान नहीं किया जाना चाहिए और शासन को जल्द निर्णय लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top