Breaking News
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

जिलाधिकारी ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए कार्रवाई करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए कार्रवाई करने के दिए निर्देश

पेयजल की समस्या की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी 

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा पेयजल समस्या, लिकेज, एवं जनपद में पानी की बर्बादी रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पेयजल की समस्या की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर एवं सोशल मीडिया पर प्राप्त 50 शिकायत में से 30 का निस्तारण कर लिया गया है, तथा शेष पर कार्यवाही गतिमान है, लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी की इस पहल को सराहा जा रहा है।

जनपद में पेयजल समस्या के निराकरण एवं पानी की बर्बादी
पानी से संबंधित किसी भी समस्या, पानी की कमी, पाईपलाइन लीकेज़ या पानी से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए जिलाधिकारी देहरादून के फेसबुक पेज या टोल फ्री नं0 18001802525/18001804109 पर कॉल की जा सकती है । पेयजल की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जाखन मोहन बस्ती में उत्तराखंड जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता नगर द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि मोहन बस्ती भागीरथीपुरम ओवरहेड टैंक से जिला पूर्ति होने वाले क्षेत्रों के अंतिम छोर पर होने के कारण लो प्रेशर वॉटर सप्लाई हो रही है। जिसे हेतु जल संस्थान के अधिकारियों ने अवगत कराया कि कि मोहन बस्ती हेतु मुख्य मार्ग से मोहन बस्ती तक एक नयी 100 मी० 63 एमएम व्यास की एचडीपीई पाइप बिछा कर जल संयोजन वितरित किए जाने की आवश्यकता है, अवगत कराया गया कि 63 mm पाइप की मांग कर दी गई है, जिसका कार्य कल पूर्ण कर दिया जाएगा। वहीं पेयजल की बर्बादी पर आज अलग अलग क्षेत्रों में 10 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top