Breaking News
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज 

कोलकाता।  आईपीएल 2024 का 60वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन केकेआर और एमआई के बीच ये दूसरा मैच होगा। पहले मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई को 24 रन से हराया था। अब मुंबई इंडियंस उस हार का बदला लेना चाहेगी। पिछले मुकाबले में सूर्यकुमार का बल्ला चला था और नाबाद शतक जड़ा था। प्वाइंट्स टेबल में जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैच में 8 जीत दर्ज कर प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं, मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

कोलकाता और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा। केकेआर के होम ग्राउंड पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। तेज आउफील्ड होने की वजह से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाना आसान रहता है। पिच में अच्छा बाउंस भी देखने को मिलता है, जिसकी वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। इस सीजन भी ईडन गार्डन्स के मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है।

ईडन गार्डन्स ने आईपीएल में अब तक कुल 92 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 37 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, तो 55 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। पंजाब ने इसी मैदान पर केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 262 रन का लक्ष्य चेज करते हुए इतिहास रच डाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top