Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ- महाराज

मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ- महाराज

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ पक्के घर बने 03 करोड़ और बनाने का संकल्प

देहरादून/लखनऊ। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब तक मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में हम भारत को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर ले आये हैं। भाजपा के संकल्प पत्र के माध्यम से अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के संकल्प के साथ-साथ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की भी गारंटी दी है।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने गुरुवार को कल्याणपुर, खुर्रम नगर लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वास्थ्य कुछ नासाज़ होने के कारण वह सभा में नहीं आ सके लेकिन इस मौके पर उनके पुत्र नीरज सिंह के अलावा लखनऊ पूर्वी विधानसभा से विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी ओ.पी. श्रीवास्तव ने जनसभा में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात महाराज राजनाथ सिंह का हालचाल जानने उनके आवास पर भी गये।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महाराज ने कहा कि आर्थिक समृद्धि के मामले में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को हटाने और तीन तलाक को खत्म करने जैसे सभी वादे पूरे किए हैं। पीएम मोदी की उज्ज्वला योजना से देश की 10 करोड़ 35 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। हमने सस्ता गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचा है अब सस्ती रसोई गैस को पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचने का संकल्प लिया है।

भाजपा के स्टार प्रचारक महाराज ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक 04 करोड़ पक्के घरों का निर्माण किया है और अब हमने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से 03 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लिया है। मोदी सरकार ने जन धन योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, हर घर जल योजना, स्मार्ट सिटी नमामि गंगे योजना के अलावा वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट, संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण और नए संसद भवन की सौगात भी देश के लोगों को दी है।

महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रसंशा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बतौर शिक्षा मंत्री के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नकल पर लगाम लगाने और वैदिक गणित को पाठ्यक्रम में शामिल करने के साथ ही इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में मौजूद भ्रामक जानकारियों को दूर करने जैसे अहम कार्य किए। उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कई राजनीतिक संकटों के दौरान पार्टी को मजबूत नेतृत्व देकर सक्षम बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने देश के हर कोने का दौरा किया। उन्होंने भारत सुरक्षा यात्रा भी की जिसमें आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद की समस्या से परेशान कई राज्यों, जिलों और जगहों के दौरे शामिल थे। उन्होंने महंगाई, किसानों के मुद्दों और यूपीए सरकार की कई नीतियों पर प्रहार किया।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने कहा है कि बतौर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यकाल में भारत का रक्षा तंत्र आज पहले से कहीं अधिक मजबूत है क्योंकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इसे भारतीयता की भावना के साथ मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा उठाए गए सुधारात्मक कदमों का जिक्र करते हुए महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा औद्योगिक गलियारों की स्थापना सरकार का एक बड़ा कदम है। सरकार ने देश की जनता के दृष्टिकोण के अनुरूप देश की रक्षा प्रणाली को एक नई ऊर्जा से प्रेरित किया है। जिसके परिणामस्वरूप आज भारत एक मजबूत और आत्मनिर्भर सेना के साथ वैश्विक मंच पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राजनाथ सिंह जैसे शक्तिशाली नेतृत्व के कारण हमारी सेनाओं में दृढ़ इच्छा शक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top