Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद

बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त

एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल

देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण

दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

राजकोट के टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग, 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत

गुजरात। राजकोट शहर में टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग के कारण 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ‘गेम जोन’ के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में ले लिया गया है। सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अब बताया जा रहा कि एसआईटी के सदस्यों ने आग लगने की घटना के सिलसिले में स्थानीय प्रशासन के साथ रविवार तड़के एक बैठक की। एक अधिकारी ने बताया कि शव इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि शवों और मृतकों के रिश्तेदारों के डीएनए नमूने एकत्र कर लिए गए हैं ताकि मृतकों की पहचान की जा सके।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनायक पटेल ने बताया कि घटनास्थल से 27 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा, ‘शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल है और हमने शवों और उन पर दावा करने वाले रिश्तेदारों के डीएनए नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, ताकि मृतकों की पहचान की जा सके। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top