Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जगह- जगह लगा लंबा जाम, गुस्साए कारोबारियों ने शुरु किया प्रदर्शन 

नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जगह- जगह लगा लंबा जाम, गुस्साए कारोबारियों ने शुरु किया प्रदर्शन 
नैनीताल। वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नैनीताल पहुंचे सैलानियों के वाहनों को रोकने पर गुस्साए पर्यटन कारोबारियों ने माल रोड पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन की मनमानी जारी रही तो वह अपना कारोबार बंद कर सड़कों पर बैठ जाएंगे। उधर, भवाली मे सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने रामगढ़ तिराहे पर ट्रैफिक रोक दिया। भवाली से कैंची मार्ग व भीमताल मार्ग पर सुबह से ही रुक रुककर जाम लग रहा है।
जाम से जहां पर्यटक परेशान हैं वहीं स्थानीय लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है। बता दें कि नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन का आगाज हो गया है। नैनीताल में देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। रविवार को नैनीताल के सभी पार्किंग स्थल फुल होने का हवाला देते हुए कोतवाल हरपाल सिंह टीम के साथ माल रोड इंडिया होटल के पास पहुंचे। यहां से उन्होंने वाहनों को वापस रूसी बाईपास भेजा और नारायण नगर से आने के लिए कहा।
वाहनों को रोकने की भनक होटल एसोसिएशन के साथ ही अन्य कारोबारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान कारोबारियों ने इसका विरोध शुरू किया। जब पुलिस प्रशासन ने पर्यटन कारोबारी की नहीं सुनी तो पर्यटन कारोबारी सड़क पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक हुए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन को कारोबारियों के सामने झुकना पड़ा। साथ ही शहर में वाहनों को प्रवेश दिया गया। नैनीताल पहुंचे सैलानियों का कहना है कि उन्होंने तल्लीताल चुंगी पर टोल टैक्स  दिया। साथ ही कुछ ही दूरी पर उन्हें पुलिस की ओर से रोका गया और वापस जाने को कहा जा रहा है। जबकि मल्लीताल के कई होटलों में उनकी बुकिंग है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि बेवजह सैलानियों को परेशान किया जा रहा है। बीते दिनों तल्लीताल में बेरियर लगाकर सैलानियों के वाहनों को एंट्री नहीं दी गई। अब माल रोड से सैलानियों को वापस भेजा जा रहा है। अगर पुलिस प्रशासन की मनमानी नहीं रुकी तो इसका विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top