Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण

देश की जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही पूरे देश में भाजपा को मिलेगा समर्थन- सीएम धामी

देश की जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही पूरे देश में भाजपा को मिलेगा समर्थन- सीएम धामी

शिमला में बोले धामी, विपक्ष ने जाति के बदले धर्म के आधार पर आरक्षण देने का किया काम 

देहरादून/शिमला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शिमला में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में लोकतंत्र का महायज्ञ चल रहा है। देश की जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही पूरे देश में भाजपा को समर्थन मिला है। बीते 10 सालों में मोदी के कालखण्ड को देशवासियों ने देखा है। सरकार का 10 सालों का रिपोर्ट कार्ड भाजपा ने जनता के सामने रखा है। एक ओर, भाजपा जहां सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण के नाम पर वोट मांग रही है। कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने का उल्लेख किया है। कांग्रेस के घिनौने मंसूबों को भाजपा ने सबके सामने रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अंदर बुनियादी ढांचो का तेजी से विकास हुआ है। देश में एक्सप्रेस वे, हाईवे, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, हवाई अड्डों का तेजी से विकास हुआ है। देश में आई अनेकों चुनौतियों को स्वीकार करते हुए देश की भावनाओं के अनुरूप देश को आगे बढ़ाया है। कोरोना काल के बाद मुफ्त में टीकाकरण, गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से गरीब कल्याण की भावना हमेशा प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता रही है। इतिहास इस दशक को महिला सशक्तिकरण के दशक के रूप में याद रखेगा। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित हो गया है, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत महिलाओं को घरों की चाबी दी जा रही है, लखपति दीदी योजना, ड्रोन दीदी योजना, स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमें नकारा विपक्ष मिला है। विपक्ष के लिए सत्ता में आना बहुत दूर की बात है, लेकिन एक विपक्ष का देश की तरक्की में क्या विजन होगा, उन्हे जनता के सामने प्रस्तुत करना चाहिए। विपक्ष के पास कोई विजन नही है। राहुल गांधी और उनके सहयोगी दलों के नेताओ को अपने परिवार से सभी चीज विरासत में मिली है। यह सभी चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए, इन्हें आसानी से सभी चीजे मिलती रही। इंडी गठबंधन के लोगों को सत्ता महज राज करने के लिए चाहिए। विपक्ष का बस चले तो देश के संसाधन और देश वासियों की संपत्ति छीन कर अपने खास वोट बैंक के चरणों में डाल दें। कर्नाटक में कांग्रेस ने एक विशेष वर्ग को अन्य पिछड़ा वर्ग में डालकर उन्हें आरक्षण दे दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने संविधान की मूल भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर जाति के बदले धर्म के आधार पर आरक्षण देने का काम किया है। राहुल गांधी का रिजल्ट इस वर्ष भी वही आएगा जो बीते 10 वर्षो से आ रहा है। मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है। भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। आज देश की सेना पहले से अधिक शक्तिशाली हुई है। हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 400 पार का जो संकल्प लिया था , वो पूरा होते दिखाई दे रहा है। जनता के आशीर्वाद से हिमाचल में भी चारों लोकसभा सीटें भाजपा को मिल रही है। इसके साथ ही 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भी भाजपा जीतने जा रही है। हिमाचल की जनता ने आशाओं और अपेक्षा के साथ कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता सौंपी थी, पर कांग्रेस ने यहां की देवतुल्य जनता के साथ छल किया है। कांग्रेस ने एक भी वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा हिमाचल में जनता के आशीर्वाद से भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top