Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

बार-बार सर्दी जुकाम सिर्फ इम्युनिटी कमजोर होने के लक्षण नहीं बल्कि इन बीमारियों के हो सकते हैं संकेत

बार-बार सर्दी जुकाम सिर्फ इम्युनिटी कमजोर होने के लक्षण नहीं बल्कि इन बीमारियों के हो सकते हैं संकेत

सर्दी-जुकाम एक आम बीमारी है जो पूरे साल बदलते मौसम जैसे बरसात. ठंड, या गर्मी के मौसम में हमें परेशान करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं बार-बार सर्दी जुकाम होने सिर्फ कमजोर इम्युनिटी के लक्षण नहीं बल्कि गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं. अगर आपको भी लगातार सर्दी-जुकाम की परेशानी रहती है।

सर्दी-जुकाम के साथ थकान इस बीमारी के हैं लक्षण
सर्दी-जुकाम के साथ आपको थकान होती है, बुखार रहता है साथ ही सांस लेने में तकलीफ होती है. तो यह किसी गंभीर बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि बार-बार सर्दी जुकाम के पीछे कौन सी गंभीर बीमारियां हो सकती है. साथ ही इनके लक्षण और बचाव के बारे में चर्चा करेंगे।

एलर्जी: बार-बार नाक बहना, छींक आना, आंखों से पानी निकलना और खांसी जैसे लक्षण इन बीमारियों के संकेत हो सकते हैं. एलर्जी धूल, पराग, पालतू जानवरों के बाल, या कुछ फूड्स के कारण भी एलर्जी हो सकती है।

अस्थमा: अस्थमा सांस से संबंधित बीमारी है जो सांस लेने वाली नली में सूजन और सिकुडऩ का कारण बनती है. इसके शुरुआती लक्षण होते हैं सांस लेने में दिक्कत, खांसी, सीने में जकडऩ और घरघराहट शामिल है. बार-बार सर्दी-जुकाम अस्थमा को भी ट्रिगर कर सकती है.
इम्युनिटी कमजोर: अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो बार-बार कोल्ड कफ की परेशानी होने लगती है. इसमें सर्दी-जुकाम भी शामिल है. कमजोर इम्युनिटी स्ट्रेस, खराब पोषण और दवाओं के कारण होती है।

क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसऑर्डर: क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसऑर्डर फेफड़ों से संबंधित बीमारी है. जो धीरे-धीरे रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन हो सकती है. इसके लक्षणों में शामिल है सांस में तकलीफ, खांसी, बलगम का बढऩा और बार-बार सीने में इंफेक्शन शामिल है।

टीबी: टीबी एक गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन वाली बीमारी है, इसके शुरुआती लक्षण ऐसे होते हैं कि हफ्ते भर में खांसी, बलगम में खून आना, बुखार, रात में पसीना आना और थकान शामिल है।

सर्दी-खांसी के उपाय: इसके लिए सबसे पहले पौष्टिक तत्व से भरपूर डाइट लें, रेगुलर एक्सरसाइज करें. नींद पूरी लें और स्ट्रेस कम लें।

बचाव करने का तरीका

एलर्जी से बचें: अपने हाथ-पैर को धोएं और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. ताकि वायरस या बैक्टीरिया फैले नहीं।

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं: धूम्रपान और अल्कोहल न लें. पूरी नींद लें. एक्सरसाइज जरूर करें. क्योंकि आप जितना एक्टिव रहेंगे आपको बीमारी का खतरा कम रहेगा।

डॉक्टर से सलाह लें: अगर आपको बार-बार सर्दी जुकाम हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top