Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

बाजार में बिक रहे तरह-तरह के घी पर उठ रहे सवाल, न्यूनतम और अधिकतम दामों में 1500 रुपये प्रति किलो से अधिक का अंतर

बाजार में बिक रहे तरह-तरह के घी पर उठ रहे सवाल, न्यूनतम और अधिकतम दामों में 1500 रुपये प्रति किलो से अधिक का अंतर

देहरादून। तिरूपति मंदिर में भगवान के लिए तैयार होने वाले लड्डू में इस्तेमाल हो रहे घी में मिलावट का मामला सामने आने के बाद राजधानी के बाजार में बिक रहे तरह-तरह के घी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसमें भी खास बात यह है कि बाजार में 40 से अधिक ब्रांड के देशी घी के न्यूनतम और अधिकतम दामों में 1500 रुपये प्रति किलो से अधिक का अंतर है। जो उपभोक्ताओं के लिए भ्रम पैदा कर रहा है।

अगर आप बाजार में देशी घी लेने के लिए जाते हैं तो आपको कई किस्में मिलेंगी। इसमें भी खास यह है कि पूजा, हवन से लेकर खाने तक के लिए अलग-अलग ब्रांड के देशी घी है और उनके दाम भी 200 रुपये से लेकर 2000 रुपये प्रति किलो तक है। 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक प्रति किलो में मिलने वाले देशी घी की पैकिंग पर खाने योग्य घी लिखा होता है।

इस घी को पूजा के लिए कहकर बेचा जाता है। इसके बाद अच्छी गुणवत्ता कहकर बेचे जा रहे देशी घी की कीमत 600 रुपये से 800 रुपये प्रति किलो के बीच है। इन्हें डेयरी प्रोडक्ट के रूप में बेचा जाता है। ऐसे में बाजार में घी खरीदते समय उपभोक्ताओं को समझ ही नहीं आ पाता कि वे किस ब्रांड और किस कीमत के घी का इस्तेमाल करे।
बाजार में ज्यादातर 600 रुपये किलो तक के घी की बिक्री

इसके बाद कुछ लोग अधिक कीमत के घी को गुणवत्ता की कसौटी मानते हुए खरीदते हैं। ऐसे लोगों के लिए बाजार में 1000 रुपये प्रति किलो से 2000 रुपये प्रति किलो तक का घी उपलब्ध है। इनमें वे घी भी शामिल हैं, जो गोशालाओं में और विभिन्न संस्थाओं की ओर से हैंड मेड के रूप में तैयार कर बेचे जाते हैं।

इसके अलावा गिर गाय, देशी गाय, साहीवाल गाय, केनक्रेव और थार पार्कर आदि गायों के घी की अलग-अलग कीमत होती है। व्यापारी राजेंद्र गोयल का कहना है कि बाजार में ज्यादातर 600 रुपये किलो तक के घी की बिक्री होती है।

सस्ते घी मुनाफा ज्यादा

एक वर्ग की सोच होती है कि घी जितना महंगा होगा उतना ही शुद्ध होगा। लेकिन व्यापारियों की माने तो 200 से 500 रुपये तक के घी की भी भारी डिमांड रहती है। ऐसे में कई दुकानदार 200 रुपये के घी की अलग-अलग किस्में बताकर 300 से 400 रुपये तक में भी बेचते हैं। जबकि 600 रुपये से अधिक कीमत के घी पर मुनाफा सीमित होता है।

घर के 600 से 800 रुपये के दूध से निकलता है एक किलो देशी घी

जानकारों के अनुसार शुद्ध दूध से घी निकालने वाले लोग 12 किलो दूध की क्रीम निकालकर उससे करीब एक किलो देशी घी निकालते हैं। 12 किलो दूध का दाम करीब 600-800 रुपये होता है। लेकिन बाजार में दूध से घी बनाने वाले लोग 24 किलो दूध से करीब चार प्रतिशत क्रीम निकालते हैं। इस क्रीम का घी बनाया जाता है। जबकि बाकी दूध को बेच दिया जाता है। इस हिसाब से भी करीब छह सौ से आठ सौ रुपये से एक किलो देशी घी निकाल लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top